health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
एपेक्स लेडीज क्लब ने गौशाला में की गौसेवा, गायों को खिलाए मीठी चूरी के लड्डू
डबवाली-पेक्स लेडीज क्लब द्वारा शहर की श्री गौशाला में विशेष गौसेवा प्रकल्प लगाया गया। इस अवसर पर एलएम एपेक्सियन उर्मिल जौड़ा, क्लब प्रधान एपेक्सियन मीरा जग्गा, सलाहकार एपेक्सियन सविता चौधरी, एपेक्सियन किरण मैहता तथा एपेक्सियन पवन गर्ग ने गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा की तथा उन्हें मीठी चूरी के लड्डू खिलाए।
इस दौरान सदस्याओं ने गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए भजन-कीर्तन भी किया। 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी...' सहित विभिन्न भजनों से गौशाला परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। उपस्थित महिलाओं ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए समाज को भी इस दिशा में आगे आने का संदेश दिया।
इस अवसर पर एलएम एपेक्सियन उर्मिल जौड़ा ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि मानवता और जीवों के प्रति करुणा का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उसकी सेवा से व्यक्ति को आत्मिक शांति तथा पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर गौशालाओं में जाकर सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए।
क्लब प्रधान एपेक्सियन मीरा जग्गा ने कहा कि गौसेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। गाय हमारी संस्कृति, कृषि और पर्यावरण से जुड़ी हुई है। गौमाता की सेवा करना समाज और प्रकृति की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि एपेक्स लेडीज क्लब समय-समय पर सामाजिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ जीवों की सेवा के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में सदस्याओं ने इस प्रकार के सेवा प्रकल्प जारी रखने का संकल्प लिया। गौशाला प्रबंधन ने क्लब की सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सेवा भाव की प्रशंसा की।
Related Posts
एपेक्स लेडीज क्लब ने गौशाला में की गौसेवा, गायों को खिलाए मीठी चूरी के लड्डू
Reviewed by Dabwali News
on
2:07:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
2:07:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment