Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

बेकरी से ड्यूटी कर लौट रहे बिहार के 3 युवकों को कार ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
"सफेद कोट के पीछे काला धंधा! 11 करोड़ की नशे की गोलियां और 15 लाख का सोना... डबवाली पुलिस ने कैसे तोड़ी पंजाब के बड़े नशा तस्कर की कमर? देखिए पूरा खुलासा।
"क्या अब डबवाली की सड़कों पर खुल कर सांस ले पाएंगे आप? SDM अर्पित संगल ने शहर के 'कब्जाधारियों' के खिलाफ खोला मोर्चा! डंडा चलने वाला है... तैयार रहें! पूरी खबर पढ़ें 👇"
निष्काम परिवार की नई टीम तैयार! डबवाली की सेवादार संस्था निष्काम परिवार ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। 'सुख-दुख में साथी' के संकल्प के साथ अब सेवा कार्यों को मिलेगी और रफ़्तार। देखिए, किसे मिली कौन सी ज़िम्मेदारी और क्या है संस्था का अगला बड़ा प्लान?
अरूट रत्न डॉ. प्रेम कुमार ग्रोवर की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 21 महानुभावों ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि
7 साल से फरार अपराधी 'जग्गा' चढ़ा डबवाली पुलिस के हत्थे,8 साल पुराना हिसाब बराबर, अस्पताल में घुसकर किया था हमला
 सरकार आपके द्वार: एसडीएम संगल ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, डबवाली समाधान शिविर में जनता को मिली राहत
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
बड़ी कामयाबी: चेहरे पर लौटी मुस्कान! डबवाली पुलिस ने ढूंढ निकाले 'अपनों' से बिछड़े 20 मोबाइल, SP निकिता खट्टर ने खुद सौंपे
 सांसद नवीन जिंदल द्वारा लिए गए फैसले से अग्रवाल/वैश्य समाज का गौरव बढ़ा: सिंगला  -राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का 12 मार्च को लुधियाना में होगा भव्य अभिनंदन: गर्ग

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सीआईए कालांवाली व सीआईए डबवाली ने 06.130 ग्राम हेरोइन व 02 किलो 60 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी दबोचे

 डबवाली-डबवाली और आसपास के इलाकों को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए पुलिस जिला डबवाली ने कमर कस ली है। 'नशा मुक्त समाज' के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में डबवाली पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क पर अब तक का सबसे कड़ा प्रहार किया है। सीआईए कालांवाली और सीआईए डबवाली की टीमों ने दो अलग-अलग हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन्स में दो शातिर तस्करों को दबोचकर उनके पास से हेरोइन और डोडा चूरा पोस्त की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा माफिया की कमर तोड़ने जैसी मानी जा रही है।

मामला 1: मिठड़ी नहर पुल पर 'रांझा' का 'नशीला खेल' खत्म (सीआईए कालांवाली) सीआईए स्टाफ कालांवाली के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराध नियंत्रण के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान एएसआई रामचंद्र की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि मिठड़ी गांव के पास एक युवक नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मिठड़ी नहर पुल के नजदीक सक्रिय हो गई। पुलिस को देखकर वहां खड़ा एक नौजवान सड़क के किनारे-किनारे तेज कदमों से डबवाली की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान शमशेर सिंह उर्फ रांझा पुत्र गुरजंट सिंह, निवासी मिठड़ी के रूप में हुई। संदेह के आधार पर जब नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 06.130 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना औढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामला 2: देसूजोधा में दीवार फांदकर भागने की कोशिश, 'गग्गी' गिरफ्तार (सीआईए डबवाली) दूसरी बड़ी कार्रवाई सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल के मार्गदर्शन में एएसआई पालाराम के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई। टीम गांव देसूजोधा में बिजली घर के पास कच्चे रास्ते से पाना गांव की ओर जा रही थी। गाड़ी की लाइट की रोशनी में उन्हें बिजली घर की दीवार के पास एक युवक हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टा लिए आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया और हाथ से कट्टा फेंककर बिजली घर की दीवार कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी पुत्र जसपाल सिंह, निवासी देसूजोधा बताया। जब उसके द्वारा फेंके गए कट्टे की जांच की गई, तो उसमें से 02 किलो 60 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

अदालत में पेशी और सख्त कार्रवाई की चेतावनी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों, शमशेर सिंह उर्फ रांझा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी, को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस की अपील: "नशा तस्करी के खिलाफ डबवाली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हम एक नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।" — डबवाली पुलिस प्रशासन

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई