Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

बेकरी से ड्यूटी कर लौट रहे बिहार के 3 युवकों को कार ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
डबवाली में 'मिलेनियम स्कूल' की बड़ी लापरवाही उजागर,पुलिस ने इंपाउंड किया वाहन, 5 साल से बीमा भी था एक्सपायर ,2 साल से बिना फिटनेस दौड़ रहा था बच्चों से भरा वाहन!
"सफेद कोट के पीछे काला धंधा! 11 करोड़ की नशे की गोलियां और 15 लाख का सोना... डबवाली पुलिस ने कैसे तोड़ी पंजाब के बड़े नशा तस्कर की कमर? देखिए पूरा खुलासा।
निष्काम परिवार की नई टीम तैयार! डबवाली की सेवादार संस्था निष्काम परिवार ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। 'सुख-दुख में साथी' के संकल्प के साथ अब सेवा कार्यों को मिलेगी और रफ़्तार। देखिए, किसे मिली कौन सी ज़िम्मेदारी और क्या है संस्था का अगला बड़ा प्लान?
"अस्पताल से बाइक चुराने वाले का खेल खत्म! डबवाली पुलिस ने पंजाब के शातिर चोर को रंगे हाथों दबोचा। देखिए कैसे आया गिरफ्त में...
 सांसद नवीन जिंदल द्वारा लिए गए फैसले से अग्रवाल/वैश्य समाज का गौरव बढ़ा: सिंगला  -राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का 12 मार्च को लुधियाना में होगा भव्य अभिनंदन: गर्ग
डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', ₹1.14 करोड़ की खेप बरामद!
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 एसडीएम अर्पित संगल ने किया औचक निरीक्षण
बड़ी कामयाबी: चेहरे पर लौटी मुस्कान! डबवाली पुलिस ने ढूंढ निकाले 'अपनों' से बिछड़े 20 मोबाइल, SP निकिता खट्टर ने खुद सौंपे

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सरकार आपके द्वार: एसडीएम संगल ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, डबवाली समाधान शिविर में जनता को मिली राहत

डबवाली।हरियाणा सरकार की अनूठी पहल 'समाधान शिविर' के तहत आज सिरसा जिले के विभिन्न उपमंडलों में आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविरों का आयोजन किया गया। डबवाली में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अर्पित संगल ने की। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, प्रदेश भर में आमजन की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में आज स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित शिविर में एसडीएम संगल ने जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याएं सुनीं।

शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), बुढ़ापा पेंशन, बिजली-पानी की समस्या और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं। एसडीएम ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सिरसा के लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीडीपीओ बलजीत सिंह ने भी जन शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। सूचना के अनुसार, आज जिले भर में आयोजित इन शिविरों में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। कालांवाली व ऐलनाबाद में भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जहाँ स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

शिविर का समय: प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि यह समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन, सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं। आम नागरिक अपनी किसी भी समस्या या शिकायत को इन शिविरों में प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं और उनका मौके पर ही या त्वरित समाधान पा सकते हैं।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई