health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
सड़कों पर उतरीं IG नीलांबरी जगदले: थानों में औचक रेड से मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों को दो टूक- 'जनता को चक्कर कटवाए तो खैर नहीं'
श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। शुक्रवार को फरीदकोट रेंज की IG श्रीमती नीलांबरी जगदले विजय और SSP अभिमन्यु राणा ने अचानक श्री मुक्तसर साहिब के सिटी थाने, बस स्टैंड चौकी और सुरक्षा नाकों पर धावा बोल दिया। बड़े अधिकारियों को अचानक सामने देख पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
रजिस्टर चेक किए, मालखाने की ली तलाशी
चेकिंग के दौरान आईजी ने केवल फाइलें नहीं देखीं, बल्कि थाने के कोने-कोने की जांच की। उन्होंने असलहा (हथियार), मालखाना, रिकॉर्ड रूम और सीसीटीवी कैमरों की वर्किंग चेक की। आईजी ने स्पष्ट किया कि थाने में आने वाले आम नागरिक को बैठने की जगह और पीने का पानी मिलना चाहिए।
'काम बोलता है, लापरवाही नहीं'
आईजी नीलांबरी जगदले ने पुलिस मुलाजिमों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, "किसी भी शिकायतकर्ता को बिना वजह थाने के चक्कर नहीं कटवाए जाने चाहिए। जांच में पारदर्शिता लाएं और पेंडिंग मामलों का तुरंत निपटारा करें।" उन्होंने यह भी साफ किया कि अच्छा काम करने वालों को 'प्रशंसा पत्र' मिलेगा, लेकिन ड्यूटी में कोताही बरतने वालों पर गाज गिरेगी।
PCR का 'रिस्पॉन्स टाइम' परखा
सड़कों पर नाकों की चेकिंग के दौरान आईजी ने खुद PCR मोटरसाइकिल सवारों से बात की। उन्होंने पूछा कि इमरजेंसी कॉल मिलने के कितनी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है? उन्होंने रात की गश्त बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात लेडी स्टाफ को और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
नशे के खिलाफ बड़ी जंग: इन नंबरों पर दें सूचना
SSP अभिमन्यु राणा ने कहा कि जिले में नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर बेखौफ होकर जानकारी दें:
ड्रग्स हेल्पलाइन: 9779-100-200
गैंगस्टर सूचना: 93946-93946
पुलिस कंट्रोल: 8054942100 (सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी)
Related Posts
सड़कों पर उतरीं IG नीलांबरी जगदले: थानों में औचक रेड से मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों को दो टूक- 'जनता को चक्कर कटवाए तो खैर नहीं'
Reviewed by Dabwali News
on
5:56:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
5:56:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment