किसान की मेहनत पर 'डाका': 2.5 क्विंटल गेहूं चोरी, डबवाली पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा चोर,नोहरे के ड्रम से गायब हो गई थी गेहूं, पुलिस की मुस्तैदी से 7 कट्टे बरामद, आरोपी वार्ड 19 का निवासी
डबवाली, 9 मार्च।थाना शहर डबवाली पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव डबवाली में एक किसान के नोहरे (अहाते) से हुई गेहूं चोरी की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को चोरीशुदा गेहूं सहित गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना शहर डबवाली के प्रबंधक निरीक्षक देवीलाल ने बताया कि 8 मार्च 2026 को गांव डबवाली निवासी प्रीतपाल सिंह पुत्र बीकर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने अपने घर के पास बने नोहरे में एक बड़े लोहे के ड्रम में करीब 2 से 2.5 क्विंटल गेहूं सुरक्षित रखी हुई थी। 8 मार्च की सुबह जब उसने नोहरे में जाकर देखा, तो ड्रम खाली था। रात के समय किसी अज्ञात चोर ने गेहूं पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने प्रीतपाल की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी डबवाली के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, शहर डबवाली पुलिस की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय मुखबिरों की सूचना के आधार पर तफ्तीश आगे बढ़ाई। महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने संदिग्ध मनजीत सिंह पुत्र देवा सिंह, निवासी वार्ड नंबर 19, मंडी डबवाली को काबू कर लिया।
जब पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी गेहूं, जिसे उसने 7 कट्टों (बोरी) में भरकर रखा था, बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ से उसे रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी या न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके के किसानों ने प्रशंसा की है।

No comments:
Post a Comment