health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सीआईए कालांवाली का बड़ा एक्शन। 06.580 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी रवि सिंह गिरफ्तार,मम्म्ड ब्रांच रजवाहा पुल के पास पुलिस को देख भाग रहा था तस्कर,बाइक पलटी तो दबोचा,थाना औढ़ा में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

डबवाली, 6 मार्च। डबवाली पुलिस के 'एंटी-ड्रग स्क्वाड' ने नशा तस्करों की कमर तोड़ते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने एक सटीक इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए घुकांवाली क्षेत्र से एक तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि सिंह निवासी ढाणी घुकांवाली (सिरसा) के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से 06.580 ग्राम हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

पुलिस को देख घबराया, बाइक पलटी और पकड़ा गया सीआईए कालांवाली के प्रभारी उप-निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई दिलावर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गांव नुहियांवाली से खाई शेरगढ़ की ओर नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी।

इसी दौरान मम्म्ड ब्रांच रजवाहा पुल के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को सामने देख वह हड़बड़ा गया और जल्दबाजी में मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। इस हड़बड़ाहट में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत काबू कर लिया। जब पुलिस ने शक के आधार पर नियमानुसार तलाशी ली, तो मोटरसाइकिल के हैंडल पर लगे बैग से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 06.580 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।


रिमांड लेकर खंगाला जाएगा पूरा नेटवर्क पुलिस ने आरोपी रवि सिंह के खिलाफ थाना औढ़ा में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी कि यह हेरोइन वह कहां से लाया था और क्षेत्र में किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से डबवाली और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय हेरोइन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सकता है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई