health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
इंकलाब के नारों और रक्तदान के जज्बे के साथ यूथ ट्रस्ट ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
डबवाली-देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर यूथ ट्रस्ट मंडी डबवाली द्वारा सोमवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय चौहान नगर स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए शहीदों को रक्त की बूंदों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुप्ता अस्पताल ब्लड बैंक बठिंडा की टीम रक्त एकत्रित करने के लिए पहुंची। इस मौके पर 75 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उपस्थित युवाओं ने देश के अमर शहीदों के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजयपाल सिंह मिड्डूखेड़ा(प्रमुख, विक्की मिड्डूखेड़ा फाउंडेशन) ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और शहीदों की याद में किया गया यह नेक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डबवाली शहर के थाना प्रभारी देवीलाल मौजूद रहे व रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार और ट्रस्ट प्रधान भारत नाहर ने इस मौके पर युवाओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि वही है जो समाज के काम आए। भारत नाहर ने कहा कि जिस तरह हमारे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना रक्त बहाया, आज हम उनके बलिदान को याद करते हुए जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए अपना रक्त दान कर रहे हैं। उन्होंने यूथ ट्रस्ट की पूरी टीम और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह पुनीत कार्य सफल हो सका।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता कुंवरवीर हिटलर, एलुमनी एसोसिएशन के प्रधान नीरज जिंदल, परमवीर जैन, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा और इनेलो डबवाली के युवा महासचिव हरमन सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। पार्षद अरुण गर्ग, भारत भूषण भारती, राकेश बब्बर, संजीव बेदी, रविन्दर बबलू, प्रेम कनवाड़िया ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच का संचालन मनोज एवं परमजीत कोचर ने कुशलता से किया।
इस दौरान सिरसा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह नम्बरदार, इन्दर जैन, बलकरण, रिशपाल, अमन, सोनू मेहरा, मुखपाल, मंगजीत ललका, राहुल नाहर, मंगा तनेजा, भीम नाहर, साहिल, सुरजीत सिंह, सिकंदर ललका, आशु मेहता, रिगन अठवाल, गौरव, रेखा सचदेवा, आशा सिस्टर, गुरमीत कौर, परमजीत कौर, दीपक, अमरजीत पीतू, डॉ प्रिंस, मिंटू तंवर, आकाश, डिम्पल नाहर, जग्गी मिस्त्री, जसपाल, रोशन, सोनू नाहर और मनोज सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व शहर के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Related Posts
इंकलाब के नारों और रक्तदान के जज्बे के साथ यूथ ट्रस्ट ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Reviewed by Dabwali News
on
6:40:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
6:40:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment