health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
आमजन को पेयजल की न आए कोई दिक्कत: कुमारी शैलजा सांसद कुमारी शैलजा ने ‘दिशा‘ की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
सिरसा, 06 मार्च। सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान कुल 27 एजेंडे रखे गए, जिन पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल भी मौजूद रहीं।
बैठक में कुमारी शैलजा ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के किसी भी हिस्से, विशेषकर ग्रामीण और ढाणियों में पेयजल की समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग अभी से योजनाबद्ध तरीके से काम करे ताकि आमजन को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने एक नया सुझाव देते हुए कहा कि शहर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाना चाहिए, जो शहर की पहचान और सुंदरता का प्रतीक बने।
बैठक में 27 एजेंडे रखे गए जिनमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनस्वास्थ्य, सिंचाई, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि विभाग आदि शामिल थे। इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, सीईओ जिला परिषद सुभाष चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
आमजन को पेयजल की न आए कोई दिक्कत: कुमारी शैलजा सांसद कुमारी शैलजा ने ‘दिशा‘ की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
Reviewed by Dabwali News
on
8:47:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
No comments:
Post a Comment