health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली पुलिस का एक्शन! चौटाला चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह की टीम ने 3 शातिर चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर दबोचा। चोरी की बाइक और कटर बरामद।

डबवाली : नशे और अपराध के खिलाफ डबवाली पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति रंग ला रही है। चौकी चौटाला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित तीन शातिर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल कटर और नकदी बरामद करने में सफलता पाई है।

मामला 1: जंडवाला बिश्नोईयां गार्टर चोरी कांड - चौथा आरोपी भी काबू

बीती 28 दिसंबर को जंडवाला बिश्नोईयां (वार्ड नं. 09) में कृष्ण कुमार के घर से लोहे के गार्टर और सरिए चोरी हुए थे। पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने पहले ही तीन आरोपियों (विनोद, सुरेश और संजय उर्फ जुगनी) को सलाखों के पीछे भेज दिया था। अब इस मामले के चौथे और मुख्य वांछित आरोपी राजकमल उर्फ कमल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास से चोरी में इस्तेमाल कटर और 1000 रुपये बरामद किए हैं।
मामला 2: राजस्थान के शातिर चोरों ने उड़ाया था हिसार निवासी का बाइक

हिसार के सेक्टर 1-4 निवासी रजत सिंह की बजाज सिटी-100 मोटरसाइकिल 12 जनवरी को चौटाला गांव से चोरी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजस्थान (साबुआना) के दो आरोपियों सुखदेव सिंह और बब्बू सिंह को चिन्हित किया। ये दोनों पहले से ही सिरसा जेल में बंद थे, जिन्हें अब प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले का खुलासा किया गया है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई