health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
अरूट रत्न डॉ. प्रेम कुमार ग्रोवर की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 21 महानुभावों ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि
डबवाली। सन रिबॉर्न फाउंडेशन मंडी डबवाली द्वारा अरूट रत्न दिवंगत डॉ. प्रेम कुमार ग्रोवर की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अनाज मंडी रोड स्थित अरोड़वंश गुरुद्वारा के प्रांगण में किया गया। शिविर का शुभारंभ दिवंगत डॉ. प्रेम कुमार ग्रोवर के बेटों पुनीत ग्रोवर (53वीं बार) व सुनीत ग्रोवर (60वीं बार) ने रक्तदान करके किया। इससे पूर्व डॉ. हरसिमरनजीत सिंह गगनेजा व श्री अरोड़वंश सभा के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सेठी-नीरू सेठी, प्रीत सेठी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने डॉ. प्रेम कुमार ग्रोवर के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शिविर रक्त एकत्रित करने का पुनीत कार्य ब्लॅड बैंक सिविल हस्पताल की टीम ने किया और 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
सन रिबॉर्न फाउंडेशन की प्रधान कृतिका ग्रोवर व सचिव पुनीत ग्रोवर ने बताया कि दिवंगत डॉ. प्रेम कुमार ग्रोवर ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, चिकित्सा सेवा तथा मानवता के कार्यों को समर्पित किया। उनकी स्मृति में हर वर्ष सेवा कार्य किए जाते हैं और इसी कड़ी में इस बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवा रक्तदान सोसायटी, श्री अरोड़वंश सभा, एपेक्स क्लब तथा एपेक्स लेडीज क्लब मंडी डबवाली का विशेष सहयोग रहा। इस मौके शहर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं व आम नागरिकों ने दिवंगत डॉ. प्रेम कुमार ग्रोवर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सन रिबॉर्न फाउंडेशन की ओर से अरोड़वंश हाई स्कूल की दो जरुरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए 4000-4000 रुपये के चैक भेंट किए गए। जहां सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मार्किट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा, एपेक्स क्लब के प्रधान एपे. विक्रमजीत सिंह सूर्या, एपेक्स लेडीज क्लब की प्रधान एपे. मीरा जग्गा व उनकी टीम, आर्य समाज के अध्यक्ष एसके आर्य, मुल्तान सभा के अध्यक्ष आशीष मेहता, राजेन्द्र मेहता, चयन मेहता, लॉयंस क्लब आस्था के प्रधान प्रवीण गर्ग, चंद्र मोहन जग्गा, युवा रक्तदान सोसायटी के प्रधान सर्वप्रीत सिंह सोनू सेठी, वरच्युस क्लब के प्रधान हरदेव गोरखी, जितेंद्र जीतू सेठी, बाबा सुंदर दास ट्रस्ट सकताखेड़ा के प्रधान धीरज ग्रोवर, सरप्रस्त सुरेन्द्र ग्रोवर, कोषाध्यक्ष डीसी ग्रोवर एवं डॉ. हरसिमरनजीत सिंह गगनेजा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन मास्टर अमरजीत ग्रोवर ने बाखूबी निभाया।
संस्था सचिव पुनीत ग्रोवर ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शिविर में अशोक सेठी द्वारा गर्म दूध की सेवा नि:शुल्क निभाई गई और उन्होंने प्रण लिया है कि भविष्य में भी सामाजिक व धार्मिक कार्यों में दूध की सेवाएं उनके द्वारा नि:शुल्क निभाई जाएंगी। ग्रोवर ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान सेठी डेयरी पर वाउमा मील ‘मां की रसोई’ पर प्रति दिन मात्र 20 रूपयों में खाने की प्लेट देकर सेवा की जा रही है।
इस मौके डॉ. सुरेश कुमार जिंदल, श्री अरोड़वंश सभा के प्रधान परमजीत सिंह लभू सेठी, उप-प्रधान हरजीत सिंह बिट्टू सेठी, युवा प्रधान अजय ग्रोवर, मुकेश ग्रोवर-सीमा ग्रोवर, एलजी एसएस जौड़ा-उर्मिल जौड़ा, सुमन सूर्या, मॉस्कमैन जसपाल सिंह ढंढाल, सुरेन्द्र सिंगला, रंजीव सेठी, प्रिंसीपल माही ग्रोवर, एपे. रीमा गोयल, एपे. राहुल गुप्ता, पार्षद विकास शर्मा, विनेश छाबड़ा, हरि ग्रोवर, प्रिंस सेठी, पाली ग्रोवर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
Related Posts
अरूट रत्न डॉ. प्रेम कुमार ग्रोवर की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 21 महानुभावों ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि
Reviewed by Dabwali News
on
9:48:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:48:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment