health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
11 मार्च को राष्ट्रीय एकता का रंग बिखेरेगा फाल्गुन महोत्सव ,आठ राज्यों के कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां
डबवाली।नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब द्वारा 11 मार्च को गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के सहयोग तथा उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के तत्वावधान में नृत्य कलाओं पर आधारित फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के प्रांगण में किया जाएगा। इस आयोजन में एलुमनाई एसोसिएशन गुरु नानक कॉलेज का भी विशेष सहयोग रहेगा। बड़े सांस्कृतिक आयोजन को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के आठ राज्यों के कलाकार अपनी लोक कला और संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के फाग व घूमर, उत्तर प्रदेश के बरसाना की होली, हिमाचल प्रदेश की सिरमौरी नाटी, कश्मीर का बच नगमा व रूफ, पंजाब का भांगड़ा, गुजरात का डांडिया व गरबा, झारखंड का पुरुलिया छाऊ तथा राजस्थान का प्रसिद्ध भवाई लोक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। विभिन्न रंगों की इन प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण फाल्गुनी रंग में रंग जाएगा।
क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की समृद्ध लोक संस्कृति से जोड़ना है, ताकि नई पीढ़ी लोक कथाओं, लोक संगीत, लोक वाद्यों और लोक नृत्यों को करीब से समझ सके। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद भी रहेगा और विशेष रूप से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर देगा।
क्लब के पीआरओ सोनू बजाज ने बताया कि 11 मार्च को सुबह 10.30 बजे शुरु होने वाले इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरु नानक कॉलेज प्रबंधक समिति, प्रिंसिपल, स्टाफ, विद्यार्थियों तथा एलुमनाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित बैठक में वरच्युस क्लब के प्रधान हरदेव गोरखी, प्रोजेक्ट चेयरमैन जितेंद्र शर्मा, संजीव शाद, एलुमनाई एसोसिएशन के प्रधान नीरज जिंदल, परमजीत कोचर तथा कॉलेज प्रिंसिपल सुरेन्द्र ठाकुर शामिल रहे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की गई और आयोजन को अंतिम रूप दिया गया।
सोनू बजाज ने कहा कि त्रिवेणी शहर मंडी डबवाली में आयोजित यह फाल्गुन महोत्सव कला रूपी इंद्रधनुष के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और भाईचारे का संदेश देगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका रजनी सागर अपनी मधुर आवाज और अनोखे अंदाज से दर्शकों का विशेष रूप से मनोरंजन करेंगी, जिससे यह सांस्कृतिक उत्सव और भी यादगार बनेगा।
Related Posts
11 मार्च को राष्ट्रीय एकता का रंग बिखेरेगा फाल्गुन महोत्सव ,आठ राज्यों के कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां
Reviewed by Dabwali News
on
5:09:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
5:09:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment