health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
20 नशीली गोलियों के मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार गिरफ्तार तस्कर सुनील कुमार उर्फ मान्डा भट ने पूछताछ में उगले कई बड़े नाम, पुलिस की रडार पर अन्य साथी
डबवाली | 17 मार्च डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, चौकी चौटाला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद करने के मामले में गहन तफ्तीश करते हुए मुख्य तस्कर आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ मान्डा भट पुत्र महावीर निवासी चौटाला के रूप में हुई है।
इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब चौकी चौटाला के प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने गश्त के दौरान गत 2 मार्च 2026 को गांव चौटाला से एक अन्य आरोपी सतपाल सिंह पुत्र बलोर सिंह को 20 प्रतिबंधित नशीली गोलियों (बुप्रेनोरफिन) के साथ रंगे हाथों काबू किया था। इस संबंध में थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS) के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
शुरुआती गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस नशा तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू की। पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़े गए पहले आरोपी सतपाल सिंह ने सुनील कुमार उर्फ मान्डा भट का नाम उगला, जो उसे इन गोलियों की सप्लाई करता था।
चौकी चौटाला पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाया और इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर सुनील कुमार को धर दबोचा। सुनील की गिरफ्तारी से चौटाला और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय नशा माफिया को एक बड़ा झटका लगा है।
प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुनील कुमार को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सुनील कुमार ये नशीली गोलियां कहाँ से लाता था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।
Related Posts
20 नशीली गोलियों के मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार गिरफ्तार तस्कर सुनील कुमार उर्फ मान्डा भट ने पूछताछ में उगले कई बड़े नाम, पुलिस की रडार पर अन्य साथी
Reviewed by Dabwali News
on
9:17:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:17:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment