Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

चौटाला में क्रेटा सवार तीन नशा तस्कर दबोचे, गियर बॉक्स में छिपाकर ला रहे थे अफीम
"भागने की कोशिश तो बहुत की, पर 'हंटर' ने ही दे दिया धोखा! श्मशान घाट के पास डबवाली पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ रघुआना का तस्कर दबोचा !देखिए पूरी खबर।
सरहद पार से मौत की सप्लाई फेल! पंजाब पुलिस और BSF का बड़ा एक्शन, ड्रोन वाली 'ड्रग्स फैक्ट्री' का पर्दाफाश
​'कोरोना' का नाम लेकर देश में डर फैला रही BJP, पीएम का बयान दुर्भाग्यपूर्ण: बृजेंद्र सिंह
अष्टमी पर 'अपनेपन' की थाली: अनाथ आश्रम में गूंजी किलकारियां, सन रिबॉर्न फाउंडेशन ने लंगर लगा और पौधे रोपकर मनाया त्योहार
नशा तस्करों की खैर नहीं: डबवाली में पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 15 लाख की हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार
 जेजेपी परिवार पहुंचा अनाजमंडी  किसानों से जानी समस्याएं, सरसों की फसल खरीद का लिया जायजा थोंपी गई शर्तों की आलोचना कर अविलंब वापिस लेने की मांग
6.890 ग्राम हेरोइन बरामद ,सफेद स्कूटी जब्त ,पंजाब के पथराला से जुड़े तार , नशा मुक्त डबवाली अभियान तेज।
 डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी स्वर्ण सिंह गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

​'कोरोना' का नाम लेकर देश में डर फैला रही BJP, पीएम का बयान दुर्भाग्यपूर्ण: बृजेंद्र सिंह

सद्भाव यात्रा के 177वें दिन डबवाली पहुंचे पूर्व सांसद ने साधा निशाना; कहा- लोग भूले नहीं हैं वो दर्द, राजनीति न करे सरकार

डबवाली | 30 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति कर रही है और देश में कोरोना काल की याद दिलाकर जानबूझकर डर का माहौल पैदा किया जा रहा है।

​बिश्नोई मंदिर से शुरू हुई 177 वें दिन की यात्रा

बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जारी 'सद्भाव यात्रा' सोमवार को अपने 177वें दिन डबवाली पहुंची। यात्रा की शुरुआत बिश्नोई मंदिर से हुई, जहां प्रधान कुलदीप जादुदा ने कार्यकारिणी के साथ बृजेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कॉलोनी रोड, गांधी चौक, भगत सिंह चौक, बठिंडा चौक होते हुए गांव डबवाली, जोगेवाला और अंत में गांव देशु जोधा में संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और कांग्रेस में अपनी आस्था जताई।

​पीएम के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

गांव डबवाली में राजविंद्र सिंह बरार के आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री के हालिया बयान पर गहरी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, "खुद देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि जिस तरह हमने कोरोना के समय एकजुट होकर मुकाबला किया, उसी तरह आने वाले हालातों से भी निपटना होगा। जब पीएम खुद कोरोना जैसे भयावह दौर का उदाहरण देते हैं, तो स्वाभाविक रूप से लोगों के मन में उस दौर की दर्दनाक यादें और आशंकाएं फिर से जाग उठती हैं।"

​"देश ने झेला है अपनों को खोने का दर्द"

पूर्व सांसद ने भावनात्मक कार्ड खेलते हुए कहा कि कोरोना का नाम सुनते ही आज भी लोगों के मन में डर बैठ जाता है, क्योंकि देश ने उस समय बहुत दर्द झेला है। लाखों लोगों ने ऑक्सीजन और इलाज के अभाव में अपनों को खोया। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और आम आदमी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उस त्रासदी को याद दिलाना लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

​बीजेपी को दी नसीहत

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने से बचना चाहिए। देश पहले ही कई तरह की चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में सरकार का काम लोगों को भरोसा देना है, न कि डर और भ्रम फैलाना।

​उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य देश में स्थिरता और विश्वास बनाए रखना है। लेकिन बीजेपी हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर सच्चाई से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।"

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल, मलकीत सिंह गंगा, वेदपाल दांगी, गजानंद सोनी और राजन मेहता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई