health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
मजदूरों की सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल लायंस क्लब सुप्रीम ने श्रमिकों का दुर्घटना बीमा करने के लिए शुरू किया अभियान, 50 मजदूरों का ऑन-द-स्पॉट बीमा किया
डबवाली। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब सुप्रीम ने रविवार सुबह एक सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय पीएनबी रेलवे फाटक के पास स्थित लेबर चौक पर श्रमिकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा प्रकल्प आयोजित किया। इस दौरान 50 मजदूरों का ऑन-द-स्पॉट बीमा किया गया, जिससे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सुरक्षा का एक मजबूत सहारा मिला।
क्लब के प्रधान आशीष मैहता ने बताया कि इस योजना के तहत बीमित मजदूर की कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में दिहाड़ी मजदूरों के पास किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं होती, ऐसे में यह प्रयास उनके परिवारों को संकट की घड़ी में सहारा देने का काम करेगा।
वहीं, प्रोजेक्ट चेयरमैन भूपेंद्र पाहूजा ने बताया कि टीम का लक्ष्य है कि शहर के हर जरूरतमंद श्रमिक को इस सुरक्षा कवच से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो मजदूर किसी कारणवश इस बार बीमा से वंचित रह गए हैं, उन्हें आगामी शिविरों में शामिल कर कवर किया जाएगा।
नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कार्यक्रम में पहुंचकर इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब सुप्रीम का यह प्रयास वास्तव में जरूरतमंद वर्ग के हित में है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग शहर की रीढ़ होता है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे प्रकल्प अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायक हैं।
रीजन गवर्नर डॉ. अश्वनी सचदेवा ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बीमा प्रकल्प श्रमिकों को आत्मविश्वास देते हैं और उनके परिवार को भविष्य की अनिश्चितताओं से राहत मिलती है। जोन चेयरमैन राकेश गोयल ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर इस तरह के सामाजिक प्रकल्प आयोजित किए जाते हैं और आगे भी श्रमिकों, जरूरतमंदों व आमजन के हित में योजनाएं जारी रहेंगी। क्लब सचिव समर्थ चावला ने जानकारी दी कि बीमा प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा गया है ताकि अधिक से अधिक मजदूर इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल के लिए क्लब का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद शाम लाल कुक्कड़, इंद्रप्रीत सिंह मोंगा, साहिल मैहता, राजेंद्र मैहता, अशोक सिडाना, अनिल पाहूजा, अमनदीप मोंगा व हैप्पी मोंगा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Posts
मजदूरों की सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल लायंस क्लब सुप्रीम ने श्रमिकों का दुर्घटना बीमा करने के लिए शुरू किया अभियान, 50 मजदूरों का ऑन-द-स्पॉट बीमा किया
Reviewed by Dabwali News
on
10:15:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
10:15:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment