health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

युवा सांसद दुष्यंत चौटाला का जन्मदिवस जेजेपी कार्यकर्ताओं ने गौशाला में सेवा कर मनाया

डबवाली न्यूज़
युवा सांसद दुष्यंत चौटाला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर हलका डबवाली की जेजेपी टीम की ओर से गौसेवा करके जन्मदिवस मनाया गया।
जिसमें हलका डबवाली के जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की श्री राधा कृष्ण गौशाला में गौ माता को हरा चारा, गुड़ व सवामनी खिलाई। जेजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद दुष्यंत चौटाला के उज्ज्वल भविष्य व लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एकमात्र सांसद दुष्यंत चौटाला ही है जो जात पात से ऊपर उठ कर सभी की आवाज उठा रहे है। खासकर युवाओं के हकों की व रोजगार की आवाज बुलंद कर रहे है। उन्होंने कहा कि युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने संसद में विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाकर प्रदेश ही नहीं देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जेजेपी कार्यकर्ता सबसे पहले अनाज मंडी में स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए व वहां से सभी ने एक साथ गौशाला में जाकर सेवा की। इस मौके पर जेजेपी के हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, किसान सेल के जिला प्रधान नरेंद्र बराड़, शहरी प्रधान हरबंस भिटीवाला , युवा शहरी प्रधान विपिन मोंगा, ब्लाक समिति सदस्य रणदीप मटदादू, रोशन मोंगा, अशोक गर्ग, दयानन्द जलंधरा, हरचरण बराड़, सुरिंदर शिंदा , कृष्ण खेमाखेड़ा, प्रेम बहल, रवि मोंगा, राजवीर डबवाली, विक्की वर्मा, तालिब पूहाल, शेखर गनोलिया, शुभम शर्मा, भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई