health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

संत बाबा श्री रामगिर जी महाराज की समाध पर श्री हनुमान जी की भव्य चौकी का हुआ आयोजन श्रदालु हुए नमस्तक

डबवाली
सूर्य भगवान के उपासक, महान तपस्वी, संत बाबा श्री रामगिर जी महाराज समाध सेवा समिति द्वारा गांव पन्नीवाला रुलदु में पहली बार श्री हनुमान जी की भव्य चौकी का सफल आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहर से पहुंचे श्रद्धालुओं का संस्था के अध्यक्ष सौरभ गर्ग एवं कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।
प. घनश्याम वेद पाठी ने अपने सहयोगी विद्वान पंडितों के साथ पूजा अर्चना के पश्चात संत बाबा रामगिर जी महाराज एवं श्री हनुमान जी के समक्ष शहर के प्रसिद्ध व्यापारी शाम लाल जिंदल गंगा से ज्योति प्रज्जवलित करवाने की रस्म संपन्न करवाई। संस्था के सेवादार सुरें्रद सिंगला ने समाध स्थल पर चल रहे विकास कार्यों जिसमें भव्य सत्संग हाल, पंछी विहार के निर्माण में अहम योगदान करने वाले सभी दानवीरों का आभार व्यक्त हुए कहा कि यह एक तपस्वी एवं पवित्र स्थान है। यहां पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकमानाएं पूर्ण होती हैं। इस समाध के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर श्रद्धाुलओं को यहां आने के लिए पे्ररित कर पुण्य प्राप्त करें।
संस्था के प्रबंधक सचिव सतपाल चलाना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समाध के पुजारी गुरजीत भारती ने इस आयोजन में अहम भूमिका अदा की। श्री बाला जी पैदल यात्रा संघ के भक्तजनों ने सुभाष मिढ़ा के सांनिध्य में 'ऐ दुख भंजन, मारुति नंदनÓ, 'नचना शाम दे नालÓ, बाल बात सुनाऊं म्हारे घट कीÓ आदि सुंदर भजन गाकर भक्तजनों को खूब नचाया। सभी भक्तों ने झूम-झूम कर बाला जी को नमन करते हुए भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में शहर के उद्योगपति नवरतन बांसल, पंजाब राज्य विद्युत निगम के एसडीओ इंद्रजीत सिंगला, नगर पार्षद शाम लाल कुक्कड, पूर्व पार्षद पवन बांसल, पूर्व पार्षद प्रोमिला गुप्ता, इनेलो शहरी अध्यक्ष संदीप गर्ग भीटीवाला, मार्केट कमेटी सदस्य कनेडी कामरा, अग्रवाल वैश्य समाज छात्र विंग के प्रदेशाध्यक्ष नवदीप बांसल, श्री वैष्णोमाता मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मेघ राज गुप्ता, डबवाली धर्मशाला सालासर के अध्यक्ष विजय गोयल, रमेश बासंल बबू, मक्खन बांसल मसीतां, अश्विनी गर्ग, जयंती माता सेवा समिति के अध्यक्ष रहे सुरेंद्र बांसल पप्पी, सुरेश जिंदल पटवारी, सरपंच प्रतिनिधि मनजीत सिंह सरां, नंबरदार मक्खन सिंह सरां, श्री सिद्धेश्वरी काली माता मंदिर के अध्यक्ष मदन लाल गुप्ता, श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष दविंद्र मित्तल, कृष्ण मेहता, राजेंद्र बांसल बिट्टु, कृष्ण जग्गा, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष प्रीतम बांसल एवं संस्था के सदस्यों में बाल कृष्ण सिंगला, तरसेम गर्ग, ओमप्रकाश सिंगला, संजीव गर्ग, चरण कमल गोयल, कृष्ण गर्ग, राजकुमार गुप्ता, चंदन सिंगला, राकेश बांसल, अशोक गर्ग, रोशन मोंगा, ढ़ोलू राम, राकेश गर्ग धुनिकां सहित चौकी के, लविश अरोड़ा समापन तक श्रद्धालुओं का आगमन चलता रहा।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई