हज़ूर साहिब नांदेड़ में फसे श्रदालुओं को लाने के लिए बसों का काफिला डबवाली होते हुए हुआ रवाना
डबवाली न्यूज़
कोरोना महामारी ने देश भर में हाहाकार मचा रखा है। सारा देश लॉक डाउन के चलते घरों में कैद है।भारतीय सरकार इसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है ,आपको बता दे कि आज पूरे भारत मे कोरोना वायरस लग-भग सभी राज्यों में फैल चुका है। वही भारतीय सरकार का कहना है कि अगर लॉक डाउन न किया होता तो कोरोना मामलो की गिनती लाखों में पुहंच गयी होती,जिसके बाद उस पर कंट्रोल करना असंभव हो जाता। देखा जाय तो आज भारत में लॉक डाउन की वजह से संक्रमित मामलो की गिनती बाकी विकसित देशों से काफी कम है। वही सरकार जगह-जगह फसे अनेक राज्यों के लोगों को उनके घर पोहंचाने की पूरी कोशिश में जुटी है।ऐसा ही एक मामला सामने आया है। हजूर साहिब में फंसे तीर्थयात्रियों को लाने के लिएपंजाब सरकार की और से पी.आर.टी.सी. अध्यक्ष के.के. शर्मा की मौजूदगी में शनिवार सुबह 9 बजे पटियाला बस स्टैंड से बसें रवाना की गईं। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पंजाब सरकार अध्यक्ष के.के शर्मा ने कहा कि पी. आर. टी. सी(P.R.T.C) को यह जिम्मेदारी दी गई है।उन्होंने अपने 17 डिपो से बसों का ऑर्डर दिया है। कुल 32 बसें आज दोपहर 12 बजे बठिंडा पहुंचेंगी और बसों का एक काफिला हजूर साहिब के लिए रवाना हुआ ।और बठिंडा से चलकर डबवाली के बठिंडा रोड पर काफिले के रूप में पौह्ची यह पर मास्क , व रिफ्रेशमेंट देने बाद सभी को आगे रवाना कर दिया गया |आप को बता दें की पंजाब सरकार ने महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध किया था कि वह कोविद -19(Covid-19) के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के कारण हजूर साहिब में फंसे तीर्थयात्रियों की सुरक्षित वापसी की अनुमति दी जाए।और अब अब दोनों राज्यों की सरकारों की सहायता से श्रद्धालुओं को वापिस उनके राज्यो में लाये जाने की तैयारी हो रही है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आगे कहा कि उनके लौटने पर सभी तीर्थयात्रियों को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा जारी सभी श्रदालुओं को
होम क्वारंटाइन किया जायेगा
No comments:
Post a Comment