health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
इनेलो की जिला स्तरीय बैठक 8 जुलाई को: करिवाला

डबवाली न्यूज़ डेस्क
सिरसा के डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में आज इनेलो के सभी प्रकोष्ठ के संयोजकों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करिवाला ने की।बैठक में उपस्थित संयोजकों को संबोधित करते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करिवाला ने बताया कि आगामी 8 जुलाई को शाम 4 बजे इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के चौ. अभय सिंह चौटाला जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय सिरसा में लेंगे। बैठक में चौटाला कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे एवं आगामी रणनीति की घोषणा भी करेंगे। उन्होंने सभी संयोजकों से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भी आह्वान किया।इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चहुंओर महंगाई,भ्रष्टाचार एवं घोटालों को लेकर हाहा कार मचा हुआ है। जनता त्राही-त्राही कर रही है। उनकी सुध लेना वाला कोई नहीं है। यहां तक की प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल भी इस मामले में मौन है। चूंकि इनेलो शुरू से ही जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाती रही है। और अब भी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में संघर्ष जारी रखे गए हुए है तथा भविष्य में भी इनेलो पार्टी जनता की समस्या को सरकार के समक्ष उठाती रहेगी और सरकार को जनता की कठिनाईयों को दूर करने के लिए मजबूर कर देगी। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने अपने तानाशाही रवैये का परिचय दिया है। कोरोना महामारी में पहले ही प्रदेश की जनता महंगाई की मार से जूझ रही है। अब तेल के दामों में की गई वृद्धि से महंगाई की मार और पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की जनता सरकार से कुछ राहत देने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन सरकार ने तेल के दाम बढ़ाकर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है जिसे इनेलो किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। आज की बैठक में डबवाली हलका के प्रधान विनोद अरोड़ा, हलका सिरसा के प्रधान गुरविंद्र सिंह, कालांवाली हलका के प्रधान जसबिंद बिंदू, प्रवक्ता महावीर शर्मा, रणधीर जोधकां, गांव जोधका के सरपंच रणधीर सिंह, मलिक साहब, इनेलो एससी वर्ग के संयोजक जरनैल सिंह संतावाली, बूटा सिंह रामगढिया पूर्व सरपंच, गुरजंट सिंह नंबरदार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Labels:
Political
Related Posts
इनेलो की जिला स्तरीय बैठक 8 जुलाई को: करिवाला
Reviewed by Dabwali News
on
9:25:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:25:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
No comments:
Post a Comment