ऑल इंडिया अरोड़ा पंजाबी कम्युनिटी ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस
डबवाली
ऑल इंडिया अरोड़ा पंजाबी कम्युनिटी द्वारा मंगलवार को देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस फायर ब्रिगेड स्टेशन के नजदीक स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था की जिला उपप्रधान सुनीता जग्गा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी सदस्यों के साथ पार्क में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी डा. इंद्रचंद्र शास्त्री व स्वतंत्रता सेनानी खेम चंद धानक की प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण करते हुए देश के शहीदों को नमन किया।
संबोधन में सुनीता जग्गा ने कहा कि महान देशभक्तों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर देश को आजाद करवाया। उनकी बदौलत ही आज हम आजादी की खुली फिजा में सांस ले रहे हैं। अब यह हमारा दायित्व है कि हम आजादी की रक्षा करते हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाएं। प्रधान परमजीत कोचर ने सभी को देश के प्रति समर्पित रहने व अपने कर्तव्यों का सदैव निवर्हन करने का संदेश दिया। इस मौके पर आढ़ती शाम लाल जिंदल ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करते हुए हम सभी को भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करना चाहिए। इस मौके पर प्रवीण मोंगा, सुभाष मैहता, हैप्पी मोंगा, जितेंद्र अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, टीकम जग्गा, महेश नारंग, अंकित खुराना, संजीव ग्रोवर, इंदु मुरेजा, भारत भूषण वधवा, मधु कोचर, मंजू मोंगा, चंदन अरोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment