health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
आओ जानें स्वतंत्रता दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण इतिहास के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ ......
भारत आज यानि कि बृहस्पतिवार, 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसको लेकर देश में बहुत ही भव्य तैयारियां पहले ही कर ली जाती हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस भी बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। आओ जानें स्वतंत्रता दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण इतिहास के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ ......
1. 15 अगस्त 1947, जिस दिन हमारे भारत देश को आजादी मिली तब इस दिन के जश्न में महात्मा गांधी शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि तब वे दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर बंगाल के नोआखली में थे, जहाँ वे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।
2. 14 अगस्त की मध्यरात्रि को जवाहर लाल नेहरू ने अपना ऐतिहासिक भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टनी' दिया था। इस भाषण को पूरी दुनिया ने सुना था लेकिन महात्मा गांधी ने इसे नहीं सुना क्योंकि उस दिन वे जल्दी सोने चले गए थे।
3. हर साल स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले के लाहौरी गेट से झंडा फहराते हैं, लेकिन 15 अगस्त, 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले के लाहौरी गेट से झंडा फहराया था।
देश को आजादी बेशक 14-15 अगस्त की रात को मिली थी, लेकिन पहले स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर तिरंगा, 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 16 अगस्त को फहराया गया था। इसके बाद से ही हर साल लाल किले से तिरंगा फहराने की परंपरा शुरू हुई।
4. 15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ जोकि भारत और पाकिस्तान की सीमाओं को निर्धारित करती है।
5. भारत 15 अगस्त को आजाद जरूर हो गया लेकिन उस समय उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। हालांकि रवींद्रनाथ टैगोर 'जन-गण-मन' 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया।
6. 15 अगस्त की तारीख हो ही दक्षिण कोरिया, कांगो और बहरीन देश का भी स्वतंत्रता दिवस होता है। हांलाकि ये देश अलग-अलग वर्ष क्रमश: 1945, 1960 और 1971 को आजाद हुए थे।
Related Posts
आओ जानें स्वतंत्रता दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण इतिहास के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ ......
Reviewed by Dabwali News
on
6:00:00 AM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
6:00:00 AM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
.png)
No comments:
Post a Comment