गांव जंडवाला बिश्नोइयां में नि:शुल्क वृद्ध चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
डबवाली - आयुष विभाग हरियाणा के महानिदेशक के आदेशानुसार और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजकुमार के मार्गदर्शन में गांव जंडवाला बिश्नोइयां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दो दिवसीय नि:शुल्क वृद्ध चिकित्सा शिविर का सफल समापन हुआ।
शिविर का उद्घाटन गांव की सरपंच अनुजा और एक वृद्ध ग्रामीण ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। दो दिनों में कुल 101 मरीजों की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क औषधियां प्रदान की गईं।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता परिहार और होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगीता सचदेवा ने मरीजों की जांच की। इस दौरान बीपी, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन जैसी बीमारियों की जांच की गई। शिविर में आए वृद्धों को योग, आहार, दिनचर्या, और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
योग सहायक रमेश कुमार और रवन कुमार ने वृद्धों को योग का अभ्यास भी करवाया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट गगनदीप, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट संजय कुमार, आशा वर्कर, और गांव के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment