भारत विकास परिषद ने गोद लिए गांव दीवानखेड़ा में मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस
डबवाली-भारत विकास परिषद मंडी डबवाली द्वारा अपने गोद लिए गांव दीवानखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में देश का 78वांस्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाविप की महिला विंग प्रमुख नीलम मैहता ने सरपंच कर्मजीत कौर व गांव की सबसे अधिक पढ़ी लिखी लड़की मनप्रीत कौर के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत समूह गान, एकल नृत्य आदि देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी।
इस मौके पर संबोधन में परिषद के सरंक्षक सतपाल जग्गा ने कहा कि असंख्य देशभक्तों के कड़े संघर्ष व बलिदानों से हमें आजादी हासिल हुई है। इसे बनाए रखना और देश के तिरंगे का सम्मान बनाए रखना अब हमारा फर्ज है। यह तभी संभव है जब सभी लोग अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ पालन करें। शाखा अध्यक्ष अध्यक्ष सुभाष मेहता व सचिव भजन मेहता ने भी सभी को परिषद की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी 52 विद्यार्थियों एवं गांववासियों को लड्डुओं का वितरण किया गया। साथ ही परिषद शाखा की तरफ से स्कूल को 2 पंखे भेंट किए गए। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष गुरदित्त दुरेजा, कोषाध्यक्ष उग्रसेन गर्ग, कालू राम मेहता, टीकम जग्गा, चंद्रभान मेहता, सुमन लता, दर्शना देवी, अध्यापिका सीमा दाबर, लाल देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment