health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सुरेंद्र अग्रवाल पुनः बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष

डबवाली - अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने सुरेंद्र अग्रवाल को उनके पिछले तीन वर्षों के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पुनः दो वर्ष के लिए पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। शक्तिपीठ अग्रोहा में आयोजित एक समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया और प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति का स्वतंत्र अधिकार भी दिया गया।

संस्था के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में पंजाब के विभिन्न जिलों में 40 से अधिक टीबी रोगियों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ के समय राशन, कंबल आदि का वितरण किया, और शिक्षा, खेल, एवं चिकित्सा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके प्रयासों से ही पंजाब सरकार द्वारा 7वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी शामिल की गई, और यह पुस्तकें पूरे राज्य में वितरित की गईं।

सुरेंद्र अग्रवाल ने कुलदेवी महालक्ष्मी की संदेश यात्रा को सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें यात्रा शक्तिपीठ अग्रोहा से शुरू होकर पंजाब के विभिन्न शहरों से होती हुई पुनः अग्रोहा पहुंची। यात्रा का हर शहर में भव्य स्वागत किया गया।

सुरेंद्र अग्रवाल न केवल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष हैं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश संरक्षक मंडल के सदस्य सहित कई अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भी हैं। उनके समाजसेवा के कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया जा चुका है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई