health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

हरियाणा में चल रही है आम आदमी पार्टी की लहर, सरकार बनना तय: कुलदीप गदराना

आम आदमी पार्टी के साथ लगातार लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी, गांव खोखर में भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए अनेक परिवार

डबवाली
आम आदमी पार्टी के साथ डबवाली इलाके में लगातार लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। गांव खोखर में अनेक लोगों ने पार्टी के सिरसा लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह गदराना के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप में शामिल हुए लोगों में सुखपाल सिंह किंगरा, बलकरन सिंह, जगजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरसाहिब सिंह,, खुशप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, जसबीर सिंह, मनजिंद्र सिंह, गुरतेज सिंह ,मनप्रीत सिंह व उनके अन्य साथी शामिल हैं। कुलदीप सिंह गदराना ने इन सभी लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया व उन्हें पूरा मान सम्मान देने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह गदराना ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा बेहतरीन शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली सुविधा निशुल्क देने की नीति पर चल रही है जिसका दिल्ली के बाद पंजाब में भी लोगों को लाभ मिल रहा है। अब हरियाणा के लोगों को भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ये सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर अब हरियाणा के लोग लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। गांव-गांव व शहरों में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। भाजपा की जनविरोधी सरकार से तंग आ चुके लोग अब हरियाणा प्रदेश में बदलाव का मन बना चुके हैं। निश्चित तौर पर यह बदलाव आम आदमी पार्टी के पक्ष में होगा और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। कुलदीप सिंह गदराना ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह फुल्लो, विक्रमजीत सिंह गिल, रवि बिश्नोई सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता साथ थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई