health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

व्यापार मंडल की मांग पर सरकार ने सरसों की प्राइवेट खरीद आरम्भ की - बजरंग गर्ग



डबवाली न्यूज़ डेस्क
हरियाणा सरकार ने व्यापार मंडल की मांग पर सरसों को प्राइवेट खरीद आज से खोलने का आदेश करने से प्रदेश के किसान व आढ़तियों को इससे राहत मिलेगी। यह बात हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कही। श्री गर्ग ने कहा कि सरकार ने हरियाणा में सरसों की प्राइवेट खरीद को बंद किया हुआ था। प्राइवेट खरीद बंद होने से प्रदेश के किसान को अपनी सरसों बेचने के लिए बड़ी भारी तकलीफ आ रही थी। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा की सरसों ही नहीं कपास, बाजरा, चना व हर अनाज की खरीद मंडी के आढ़तियों के माध्यम से होनी चाहिए। अगर अनाज की खरीद मंडी के आढ़तियों के माध्यम से नहीं होगी तो सरकार का अनाज मंडी बनाने व आढ़तियों का दुकान करने का कोई मायने नहीं रह जाता। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि किसान का अनाज खुली बोली में बिकने से किसान अपना अनाज कभी भी बेच कर आढ़ती से पैसा ले सकता है। जबकि आढ़त के काम में लगभग 40,000 व्यापारी व लाखों मुनीम कर्मचारी, कर्मचारी व मजदूर काम कर के अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। अगर अनाज की खरीद व भुगतान आढ़ती के माध्यम से नहीं होगा तो आढ़ती व किसानों को बड़ी भारी दिक्कत आएगी। प्रांतीय अध्यक्ष भजन गर्ग ने हरियाणा सरकार से हर अनाज की खरीद व भुगतान पहले की तरह आढ़ती के माध्यम से करनी चाहिए। ताकि किसान को अनाज बेचने के लिए मंडी व अनाज खरीद सेंटरों में धक्के ना खाने पड़े।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई