संगठित गिरोह है, जिसमे डॉक्टर और पुलिस शामिल है, निष्पक्ष जांच गिरोह का पर्दाफाश करेगी पार्टी : विरेन्द्र कुमार
Dabwalinews.com
आम आदमी पार्टी सिरसा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामा, उनकी पत्नी, दोनो पुत्रों व दोनों पुत्रवधुओं के खिलाफ धारा-326 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और हंसराज सामा की गिरफ्तारी करके पिछले 27 दिनों से न्यायिक हिरासत में रखने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार ने आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।विरेन्द्र कुमार ने कहा कि सिरसा में डॉक्टरों ओर पुलिस अधिकारियों का संगठित गिरोह बना हुआ है जो मामूली झगड़ों को संगीन धाराओ में तबदील करके जनता को मोटे स्तर पर लूट रहे हैं, इस गिरोह पर प्रहार जरूरी है। मेरी मौत एक सवाल पैदा करेगी, जिसका जवाब पुलिस प्रशासन को देना पड़ेगा कि आखिर निष्पक्ष जांच क्यों नही हुई।अनशन के पहले दिन पार्टी का नेतृत्व जोन प्रवक्ता कृष्ण वर्मा और जिला किसान विंग अध्यक्ष मलकीत सिंह ने किया। दोनों नेताओ ने संयुक्त रूप से बताया कि हंसराज सामा और उनके पड़ोसी मांगेराम के बीच बीते दिनों प्रात: 9 बजे मामूली झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के एक घंटे के बाद प्रात: 10 बजे मांगेराम अपने पुत्र व अपनी पत्नी के साथ खैरपुर चौकी पुलिस स्टाफ को लेकर घटनास्थल पर पहुंचता है, जिसमें मांगेराम पुलिस स्टाफ के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ व चलता-फिरता सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। उपरोक्त झगड़े में मांगेराम को कोई चोट नहीं लगने के बावजूद पुलिस द्वारा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हंसराज सामा व उनके पूरे परिवार के खिलाफ 326 जैसी संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, झगड़े के समय मौजूद रहे आस-पड़ोस के कई चश्मदीदों ने भी लिखित शपथ-पत्र दिए हैं कि झगड़े में मांगेराम को कोई चोट नहीं लगी थी जबकि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार मांगेराम के पांव पर तेजधार हथियार से तीन प्राणघातक चोटें आई हैं। नेताओ ने बताया कि जब सीसीटीवी फुटेज व चश्मदीदों के ब्यान के आधार पर झगड़े में मांगेराम को कोई चोटें नहीं लगीं तो उनके पांव पर प्राणघातक चोटें कब और कैसे लगीं? और-तो-और झगड़े के एक घंटे के बाद मांगेराम स्वस्थ रूप से पुलिस के साथ मौजूद भी रहा है, तो ऐसे मांगेराम के घायल होने को मामला पूरी तरह से संदिग्ध नजर आता है, मामले की निष्पक्ष जांच में जरूरी है। इस अवसर पर महिला नेत्री शकुन्तला वर्मा, वन्दना वधवा, नेहा, तरसेम सामा, युवा जोन उपाध्यक्ष राजन हिन्दुस्तानी, डबवाली हल्का अध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला महासचिव तारा चन्द फौजी, महावीर कंदेला, वरिष्ठ नेता हरबंस लाल, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद वधवा, सतनाम सामा, सतीश मोमी, युवा नेता सौरव राठौर, अंकुश शर्मा, नरेश मेहता, योगेश, भुवन, पार्थव, हरकिशन साथ थे।
Source Link -Press Release

No comments:
Post a Comment