health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

कला, साहित्य, शिक्षा व खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Dabwalinews.com
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली के प्रांगण में स्कूल प्रशासन, वरच्युस क्लब व अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी डबवाली शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को कला, साहित्य, शिक्षा व खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।वरच्युस क्लब सचिव मनोज शर्मा ने बताया इस इनाम वितरण समारोह में पंजाब नेशनल बैंक गुरुग्राम के जोनल मैनेजर परमजीत कोचर व समाज सेवी प्रवीन सिंगला विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। परमजीत कोचर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा प्राप्त करते समय मेहनत, लग्र व अनुशासन बहुत जरूरी है। वर्तमान की कार्यशैली ही भविष्य तय करती है। उन्होंने कहा कि बच्चे अच्छे नागरिक बन कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाए। प्रवीन सिंगला ने कहा कि बचपन जीवन का अनमोल पल है। बच्चे अपने शिक्षकगण का सम्मान करें व हुनर को परवाज दें। नरेश सेठी ने कहा कि सफाई अभियान में बच्चे अहम भूमिका निभा सकते है। जिस तरह से स्कूल प्रागण को आप ने सजाया है वैसा ही सुंदर डबवाली शहर भी बनना चाहिए। स्कूल प्रांगण में किया गया सोंदर्यीकरण हम सब के लिए अनुकरणीय है। ऐसा ही प्रयास हम सब का मिलकर शहर को सुंदर बनाने में करना चाहिए। रंगकर्मी संजीव शाद ने अपने प्रोग्राम 'बच्चा लोगÓ में शायरी व डायलॉग से भरपूर अंदाज में बच्चो को कला से जोड़ा व बातों-बातो में नैतिक शिक्षा भी दी। इस समारोह में एनसीसी एयरविंग, आर्मी विंग, पीटी, खेल, शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले लगभग करीब 200 बच्चो को मैडल व स्टेशोत्साहित किया गया।स्वागत प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा ने धन्यवाद करते हुए कहा किआज समाज सेवी स्कूल प्रागण में आये हंै उनमें से बहुत से स्कूल के पूर्व छात्र है। समाज के प्रति उनकी कार्यशैली सदैव विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा प्रदान करेगी। मंच संचालन इंद्रजीत सिंह इंग्लिश लेक्चरर ने बखूबी निभाया। मनोज शर्मा सचिव ने बताया कि मार्च माह में शहीदी दिवस पर बच्चों के लिए ठंडा पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर कूलर स्थपित भी किया जाएगा। इस अवसर पर सुखविंदर चंदी, विजय बांसल, सन्तोष शर्मा , अन्य सदस्य व स्टाफ उपस्थित थे

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई