health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सावधान ! ऑनलाइन ठगी व साइबर क्राइम से बचें, कहीं न ले डूबे लॉटरी व अन्य इनाम का लालच

Dabwalinews.com

सिरसा-जिला पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन को साइबर क्राइम से सावधान रहने की अपील की गई है कि ऑनलाइन ठगी से बचें और किसी भी सुरत में लॉटरी व अन्य इनाम जीतने के झांसे में ना आए ।अक्सर कई बार देखने में आया है की साइबर ठग आमजन से लॉटरी या अन्य इनाम निकले का लालच देकर पैसे जमा करवाने को कहते है । ऐसी सूरत में सतर्क रहें और किसी भी लोभ- लालच में न आते हुए बताऐ गए बैंक खातो में पैसे जमा न करवाएं बल्कि उसकी सूचना स्थानिय पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकें । साइबर ठग लॉटरी,कार,मोटरसाइकिल व अन्य कोई इनाम जीतने का बहाना बनाकर कॉल करते है और एंडवास पैसा जमा करवाने के लिए कहते है । आपकी थोड़ी सी चूक वर्षो की मेहनत की कमाई गवां सकती है । इसलिए लोगों को अपने ई-मेल या वाट्सएप पर ऐसे लिंक पर क्लिक करते समय आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए । जिला पुलिस द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसके अलावा कई बार हैकर्स द्वारा फर्जी मैसेज डालकर आपके बैंक से संबंधित अकाउंट को ब्लॉक करने के बहाने जानकारी उपल्बध कर ठगी का शिकार बना लेते है । फ्रॉड कॉल करने वाले व्यक्ति अक्सर 24 घंटे के अंदर बैकं खाता ब्लॉक करने का दबाव बनाकर बैंक से संबंधित जानकारी हासिल कर आमजन से ठग्गी करते है । जिला पुलिस की तरफ से आमजन को सलाह दी गई है की उनके बैंक खाते को ब्लॉक करने संबंधित किसी प्रकार की कॉल,मैसेज या एसएमएस आता है तो किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा न करें । इसके अलावा बताए गए नंबर पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सांझा न करें । अगर बैंक खाता ब्लॉक होने संबंधित जानकारी हासिल करनी हो तो संबंधित बैंक द्वारा बताई गई ऑफिशियल कस्टमर केयर के नंबर पर ही वेरिफाई करें । कोई भी नागरिक सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के फर्जी या असत्यापित लिंक को न खोलें और अज्ञात नंबरों द्वारा भेजे गए ओटीपी को सांझा करने से बचें क्योंकि इससे हैकर्स को उनकी निजी जानकारी हासिल हो सकती है । जिला पुलिस द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में नागरिकों से ऑनलाईन साइबर अपराध से बचने के लिए मह्तवपूर्ण जानकारी सांझा की गई है । जिसके तहत नागरिकों से अपील की गई है की अनजान मोबाईल नंबर के द्वारा भेजे गए किसी भी प्रकार के संदेश में दर्शाए गए लिंक को क्लिक ना करें । अपने निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए व्हाट्सएप की प्राईवेसी को सार्वजनिक ना करें । व्हाट्सएप पर कोई भी संदेश फार्वड करने से पहले संदेश की सत्यापना की जांच कर ले । किसी भी प्रकार के प्रलोभन मैसेज जैसे लाटरी,रिचार्ज कूपन व डिस्काउंट के झांसे में आकर अपनी बैंक डिटेल व पहचान सांझा ना करें इसके इलावा कोई भी फर्जी व्हाट्सएप एप्लिकेशन को डाउनलोड ना करें

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई