health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

रात का सन्नाटे में चोरों का आंतक इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है

Dabwalinews.com
डबवाली-रात का सन्नाटे में चोरों का आंतक इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है। प्रतिदिन छीना झपटी और लूटपाट सहित चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है।चौकीदार की चौकीदारी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद चोर बेबाक होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। बीते दिनो हुई छीना झपटी व चोरी की वारदातों की गुत्थी अभी सुलझी नही थी कि बीता देर शहर व आसपास के क्षेत्र में वीरवार रात को शहर में एक साथ जगहों पर अज्ञात चोरों ने अपनी करामात दिखाते हुए लाखो रूपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मोका पर पहुची थाना शहर पुलिस आस पास के घरो में लगे सीसीटीवी कैमरे की फटेज के जरिए चोरों की पहचान में लगी हुई है। चोरी पहली घटना आदर्श नगर स्थित लवली मेहता एमसी वाली गली में रहने वाले दर्शन लाल मैहता के आवास पर घटित हुई।दर्शन लाल मैहता ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बीते बुधवार को अमृतसर गए थे और वीरवार देर रात को वापिस लौटे तो जैसे ही उन्होनें मेनगेट का ताला खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । उन्होने देखा कि अंदर के गेट के ताले टूटे हुए थे और कमरे का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। इसके साथ ही अलमारियों के दरवाजे और दराज भी खुले पड़े थे। इसकी जांच की तो मालूम हुआ कि अलमारी में रखे लगभग 7-8 तोले के स्वर्ण आभूषण व 50 हजार रूपये की नगदी गायब थी। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने रात्रि को ही मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और सुबह फिंग्ररप्रिंट एक्सपर्ट से जांच करवाई तो वहीं आस-पास के घरो में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम किया। चोरी के बाद जिस तरह का दृश्य उभरकर सामने आया है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने आराम से घर में घुसकर कोल्ड ड्रिंक के साथ ड्राइफू्रट आदि का सेवन किया और तसल्ली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक सीसीटीवी से मिली फुटेज के अनुसार जिस दौरान चोर मकान के अंदर घुसे हुए थे उस दौरान चोरों का एक साथी गली के कॉर्नर पर खड़े होकर मोबाइल पर आने जाने वालों सहित स्थिति के बारे में कैमेंट्री कर रहा था। पुलिस ने दर्शन लाल मैहता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है तो वहीं सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्वैलरी शॉप से उड़ाए लाखों रूपये के सर्वण आभुषण
चोरी की दूसरी घटना कॉलोनी रोड पर घटित हुई। कॉलोनी रोड पर स्थित सागर जैवेलर्स शॉप के तालों को काटकर चोरों ने शटर उठाया और दुकान में रखे चांदी 8 सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। संचालक सागर सोनी ने बताया कि दुकान के ताले टूटे होने की घटना की जानकारी सुबह उनके पड़ौसी ने दी। जब वह दुकान पर पहुंचे तो दोनों ताले काटकर साईड में रखे हुए थे और दुकान की अलमारी व कांऊटर में रखे लगभग अढ़ाई लाख रूपये की चांदी व सोने के जेवर आदि गायब थे। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई