health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

किसान संगठनों के आह्वान पर 6 फरवरी को खुइयां मलकाना टोल प्लाजा पर होगा चक्का जाम

Dabwalinews.com 
किसान संगठनों के आह्वान पर 6 फरवरी को खुइयां मलकाना टोल प्लाजा पर चक्का जाम किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए हरियाणा किसान एकता के प्रतिनिधि गुरप्रेम सिंह देसूजोधा ने बताया कि 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक टोल प्लाजा के नजदीक सड़क पर धरना देकर किसान चक्का जाम करेंगे।इसके तहत विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में किसान टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का यह आंदोलन अब जन आंदोलन का रुप धारण कर चुका है। देश भर के किसान तब तक अपने घरों में चैन से नहीं बैठेंगे जब तक केंद्र सरकार तीनों कानूनों को वापिस नहीं ले लेती। किसान संगठनों के आह्वान पर चलने वाले हर आंदोलन को डबवाली इलाके के किसान भी भरपूर समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने सभी गांवों के किसानों से अपील की कि 6 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में टोल प्लाजा पर पहुंचकर धरने व चक्का जाम में शामिल हों।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई