health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

अखिल भारतीय नारी शक्ति संस्था ने खेल स्टेड़ियम में पौधे रोपित किए ,प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी: सरिता अग्रवाल

डबवाली-अखिल भारतीय नारी शक्ति संस्था ने वीरवार को वन महोत्सव मनाते हुए पौधे लगाने के साथ-साथ पौधे वितरित भी किए। अभियान के तहत संस्था की प्रधान सविता अग्रवाल व सरप्रस्त कंचन हरचंद ने अन्य संस्था सदस्यों के साथ खेल स्टेड़ियम में जाकर पौधे रोपित किए। यह जानकारी देते हुए सचिव सुनीता शर्मा ने बताया कि पौधे रोपित करने के साथ-साथ संस्था सदस्यों व अन्य लोगों को अपने-अपने घरों अथवा घरों के आसपास क्षेत्र में लगाने के लिए पौधे दिए गए।
इस मौके पर सविता अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। मानव के लिए पेड़-पौधे प्राण वायु प्रदाता हैंं। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिसके परिणामस्वरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति में वृद्धि होती है। पौधों के बिना, पृथ्वी पर जीवन कायम नहीं रह सकता क्योंकि इन्हीं से मिलने वाली प्राणवायु के कारण हमारी सांसें चल रही हंै। कंचन हरचंद ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। धीरे-धीरे पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता आ रही है और लोग अभियान से लगातार जुड़ते जा रहे है जो कि बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे रोपित करने के साथ-साथ पेड़ बनने तक उनकी देखभाल भी करने का आह्वान किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई