health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डेरा जगमालवाली गद्दी विवाद में U Turn, महात्मा विरेंद्र को घोषित किया नया उत्तराधिकारी

डबवाली: डेरा जगमालवाली में लंबे समय से चल रहे गद्दी विवाद में शुक्रवार की रात एक नया अध्याय जुड़ गया। महात्मा विरेंद्र को डेरा जगमालवाली के नए उत्तराधिकारी के रूप में पगड़ी पहनाई गई, जिससे इस विवाद पर विराम लगने की उम्मीद जगी है।

संत वकील साहब के चोला छोड़ने के बाद से डेरे की गद्दी को लेकर उपजे विवाद में शुक्रवार देर रात एक निर्णायक मोड़ आया। डेरा जगमालवाली की 25 सदस्यीय समिति और संत वकील साहब के परिवारजनों ने महात्मा विरेंद्र को सर्वसम्मति से नए उत्तराधिकारी के रूप में चुन लिया। इस मौके पर महात्मा विरेंद्र को पगड़ी पहनाकर उन्हें डेरे का उत्तराधिकारी घोषित किया गया।
उत्तराधिकारी बनाए जाने के बावजूद, महात्मा विरेंद्र ने यह स्पष्ट किया कि जब तक गद्दी विवाद पूरी तरह से हल नहीं हो जाता, वह न तो सत्संग करेंगे और न ही संगत को नामदान देंगे। उन्होंने संत वकील साहब की गद्दी पर बैठने से भी इनकार कर दिया और नीचे बैठकर ही सभा का संचालन किया।
इस दौरान समिति के प्रमुख सदस्य गुरमेल सिंह सेवादार, ट्रस्टी शंकरलाल, संत वकील साहब के भतीजे विष्णू, बहन लागेश्वरी देवी, और गांव जगमालवाली के सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से महात्मा विरेंद्र को नया उत्तराधिकारी मान लिया और डेरे की सभी गतिविधियों का संचालन अब उनके द्वारा किया जाएगा।
महात्मा विरेंद्र के उत्तराधिकारी बनने के साथ ही डेरा जगमालवाली में शांति की उम्मीद की जा रही है, और संगत में भी इस निर्णय का स्वागत किया गया है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई