निर्माणाधीन मकान में चोरी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने दबोचा वांछित आरोपी कालांवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का सामान भी बरामद
डबवाली | 02 जनवरी 2026डबवाली। कालांवाली थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलवंत सिंह उर्फ टिंकू निवासी कालांवाली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को मंडी कालांवाली निवासी संजीव कुमार ने शिकायत दी थी कि उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात व्यक्ति गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक आरोपी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। इसके बाद फरार आरोपी बलवंत सिंह को भी दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment