health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 4 बड़ी रेड में नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त; 2 महिलाओं समेत 5 तस्कर गिरफ्तार
डबवाली। पुलिस जिला डबवाली में नशा तस्करों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत खाकी का खौफ देखने को मिल रहा है। एसपी के निर्देशों पर सीआईए, एएनसी (ANC) और देसूजोधा पुलिस ने बीते 24 घंटों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन, डोडा चूरा और प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।
केस 1: पंजाब से आई महिला तस्कर गोल चौक पर धरी गई
एएनसी स्टाफ के प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि एएसआई राजेंद्र प्रसाद की टीम गोल चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। तभी बठिंडा रोड की ओर से आती एक महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसे काबू किया गया, तो उसके पास से 19.820 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला फरीदकोट (पंजाब) की रहने वाली है।
केस 2: प्लास्टिक कट्टे में डोडा चूरा ले जा रहा युवक काबू
मटदादू-खुइयां मलकाना रोड पर एएनसी की दूसरी टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को रोका। पुलिस को देख बाइक सवार जगनदीप सिंह ने भागने की कोशिश की लेकिन उसकी बाइक बंद हो गई। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे कट्टे से 3.040 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।
केस 3: अनाज मंडी में 'ज्ञानी' का नशा कारोबार ठप
सीआईए स्टाफ के प्रभारी राजपाल सिंह ने सुंदर नगर में दबिश देकर हर्ष उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को देख नशीली गोलियों का लिफाफा फेंका था, जिसमें 280 प्रतिबंधित गोलियां (ट्रामाडोल और टेम्पेन्टाडोल) मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ये गोलियां ओमप्रकाश से खरीदी थीं, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर ओमप्रकाश को भी दबोच लिया।
केस 4: देसूजोधा में महिला के पर्स से मिली हेरोइन
देसूजोधा चौकी प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने एक संदिग्ध महिला को गली में रोका। महिला ने अपना पर्स फेंक कर भागने का प्रयास किया। पर्स की तलाशी लेने पर 7.05 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
Related Posts
डबवाली पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 4 बड़ी रेड में नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त; 2 महिलाओं समेत 5 तस्कर गिरफ्तार
Reviewed by Dabwali News
on
7:32:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
7:32:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment