health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

गांव तेजाखेड़ा ढ़ाणी में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

डबवाली--लायंस क्लब सुप्रीम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा के सहयोग से गांव तेजाखेड़ा में 'किसान जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रगतिशील एवं पुरस्कृत किसान सुनील कुमार बिश्नोई के खेत पर स्थित बिश्नोई ढ़ाणी, तेजाखेड़ा में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उद्यानिकी उत्पादन तकनीक, विशेषकर साइट्रस एवं रबी फसलों की आधुनिक एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना था। यह कार्यक्रम डॉ. डी. एस. जाखड़, समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसा की अध्यक्षता में तथा किसान रत्न से सम्मानित आशीष मेहता, अध्यक्ष, लायंस क्लब सुप्रीम के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के रीजन गवर्नर डॉ. अश्वनी सचदेवा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमेश कुमार, निदेशक (एक्सटेंशन), सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने अपने संबोधन में साइट्रस किसानों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, पहले एवं वर्तमान में चल रहे शोध कार्यों की जानकारी साझा की। मुख्य वक्ता डॉ. डी. एस. जाखड़ ने मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मृदा परीक्षण के लाभ बताए तथा किसानों को नाममात्र शुल्क पर मिट्टी के नमूनों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साइट्रस विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस ने पोषक तत्व प्रबंधन एवं कीट प्रबंधन विषय पर व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी साझा की, जिसे किसानों ने विशेष रूप से सराहा।
इस कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब सुप्रीम के अध्यक्ष आशीष मेहता द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक, मृदा परीक्षण एवं संतुलित पोषण अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है। लायंस क्लब सुप्रीम एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसा भविष्य में भी किसान कल्याण एवं जागरूकता हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहेंगे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के उपाध्यक्ष सोम प्रकाश बिश्नोई सहित के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तियों में नरेंद्र भादू, श्योपत बिश्नोई, ओंकार मल गोयल, प्रिंस बिश्नोई, नवदीप सिंह सरा, अरुण पूनिया, सतपाल सिंह, हरदीप सिंह, राजकुमार सिहाग, टोनी सहारण, छगन लाल, राकेश सहारण, सुदेश, प्रेम कुमार, मोहन लाल,बलराम, प्रताप सहारण, कालूराम मेहता, लायन भूपेन्द्र पाहुजा एवं पवन मिंजल उपस्थित रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई