पीओ स्टाफ की प्रभावी कार्रवाई, मंडी डबवाली क्षेत्र से उद्घोषित व्यक्ति काबू
डबवाली 09 जनवरी । डबवाली पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ स्टाफ डबवाली ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंडी डबवाली क्षेत्र से एक उद्घोषित व्यक्ति (Proclaimed Person) को काबू करने में सफलता प्राप्त की है ।
काबू कि गए उद्घोषित व्यक्ति की पहचान विजय सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी नजदीक तरसेम पेट्रोल पंप मंडी डबवाली के रूप में हुई है ।
स्टाफ द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी नि. रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से माननीय न्यायालय द्वारा अभियोग न.164/2020 में दिनांक 30.11.2024 से उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया गया था और जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था । पीओ स्टाफ द्वारा तकनीकी व गोपनीय सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंडी डबवाली से काबू किया गया ।
काबू किए गए उद्घोषित व्यक्ति को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
.jpg)
No comments:
Post a Comment