health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
भारत विकास परिषद ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण पर युवाओं को दिया स्वामी जी आदर्शों पर चलने का संदेश
डबवाली-भारत विकास परिषद डबवाली शाखा द्वारा आज सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर परिषद के प्रधान उग्रसेन गर्ग के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने राम नगर कॉलोनी स्थित लवकुश पार्क में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान उग्रसेन गर्ग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और युवा चेतना के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। गर्ग ने कहा कि 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको' का संदेश आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है और देश को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।
परिषद सदस्य वेद प्रकाश भारती ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति, वेदांत और मानवता के मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित किया। शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण आज भी भारत की गौरवशाली पहचान का प्रतीक है। भारती ने कहा कि विवेकानंद का जीवन हमें सेवा, त्याग और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा देता है।
एडवोकेट गुरदित्त दुरेजा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का चिंतन युवाओं को नकारात्मकता से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाने की सीख देता है। सुनील जिंदल ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है और यदि युवा विवेकानंद के आदर्शों को अपनाएं तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
सचिव भजन मैहता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। परिषद की ओर से युवाओं को चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर टीकमचंद जग्गा, जयंत जग्गा, चंद्रभान मेहता, रुद्राक्ष जग्गा, निरंजन लाल मिढा, शुभम, मदन मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
भारत विकास परिषद ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण पर युवाओं को दिया स्वामी जी आदर्शों पर चलने का संदेश
Reviewed by Dabwali News
on
6:39:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
6:39:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment