health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

खूनी मांझे का तांडव: डबवाली में प्रशासन की नाक के नीचे बिकी 'चाइनीज डोर', सिपाही और युवक समेत कई लहूलुहान, नेताओं और संस्थाओं की चुप्पी पर उठे सवाल

​डबवाली | शहर में बसंत पंचमी के उल्लास के बीच 'खूनी डोर' ने मातम पसरा दिया है। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि शहर में सरेआम प्रतिबंधित चाइनीज डोर की बिक्री हुई, जिसके कारण आज कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मलोट रोड पर बाइक सवार आशु नामक युवक के चेहरे पर डोर फिरने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। वहीं, ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी और एक मासूम बच्चा भी इसकी चपेट में आकर अपनी उंगलियां कटवा बैठे।

नेताओं और संस्थाओं की चुप्पी पर उठे सवाल

शहर के जागरूक नागरिक प्रवीण गर्ग नाथा ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि डबवाली रक्तदान में तो अव्वल है, लेकिन सरेआम बिक रही मौत की डोर पर सभी राजनीतिक दल और संस्थाएं मौन हैं। शरणजीत सोनी नामक युवक भी बाल-बाल बचा, जिससे स्पष्ट है कि पूरा शहर इस समय बारूद के ढेर पर बैठा है।

सावधानी ही बचाव: एमसी बराड़ की अपील

नगर परिषद पार्षद समनदीप सिंह बराड़ ने जनता से अपील की है कि बाइक चलाते समय गले में मफलर या हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुकानदारों पर तुरंत छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई