health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 24 घंटे में नशा तस्करी के 4 नेटवर्क ध्वस्त, 5 तस्कर दबोचे ,लाखों की हेरोइन, नशीली गोलियां और 3 बाइक बरामद

डबवाली | 20 जनवरी, 2026 पुलिस जिला डबवाली में नशा तस्करों की अब खैर नहीं है। एसपी के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पिछले 24 घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस ने 5 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 23.565 ग्राम हेरोइन और 220 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पहली स्ट्राइक: जलालआना में नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए दो तस्कर एएनसी स्टाफ डबवाली के प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि जलालआना-औढ़ा रोड पर ईंट भट्टे के पास पुलिस ने नाकाबंदी की थी। तभी एक प्लेटिना बाइक पर आ रहे दो युवकों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में उनकी बाइक बंद हो गई। तलाशी लेने पर कुलदीप सिंह (निवासी जलालआना) और मनदीप कुमार (निवासी औढ़ा) के पास से 10.170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

दूसरी स्ट्राइक: खालसा स्कूल के पास फिल्मी अंदाज में दबोचा मंडी डबवाली में एएसआई गुरसेवक सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा रोड पर जाल बिछाया। बाइक सवार कुलविन्दर सिंह उर्फ साधू (निवासी नरसिंह कॉलोनी) ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे खालसा स्कूल के पास दबोच लिया। उसके पास से 7.390 ग्राम हेरोइन मिली।

तीसरी स्ट्राइक: कालांवाली में पैदल चल रहा तस्कर गिरफ्तार सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जंगीर सिंह कॉलोनी में गश्त के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक (जीतू निवासी वार्ड-12) घबराकर रास्ता बदलने लगा। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो 6.005 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

चौथी स्ट्राइक: श्मशान घाट के पास नशीली गोलियों का जखीरा सीआईए डबवाली प्रभारी राजपाल ने बताया कि श्मशान घाट के पास एक संदिग्ध युवक पवन कुमार (वार्ड-3) बाइक के पास खड़ा था। पुलिस को देखते ही उसने नशीली गोलियों के पत्ते फेंक दिए। पुलिस ने उसे दबोचकर 60 गोलियां बुप्रेनोरफिन और 160 गोलियां टेम्पेन्टाडोल बरामद कीं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि मुख्य सप्लायर तक पहुँचा जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई