health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली की बेटी के लिए 'मिशन मुंबई' कामयाब: 8 दिन बाद मिली रोहिणी, SP निकिता खट्टर की प्लानिंग ने मुंबई रेलवे स्टेशन पर पकड़ा सुराग

चिल्ड्रन होम से पिता को किया फोन, रोते हुए कहा- पापा मुझे ले जाओ; दिल्ली से मुंबई पहुंची पुलिस और परिजन।

​डबवाली | वाल्मीकि चौक डबवाली के पास से 21 जनवरी को लापता हुई 15 वर्षीय रोहिणी आखिरकार मिल गई है। डबवाली पुलिस और साइबर सेल के 'ऑपरेशन रिकवरी' ने उसे सात समंदर पार तो नहीं, लेकिन देश के दूसरे छोर मुंबई में सुरक्षित ढूंढ निकाला है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान खुद SP निकिता खट्टर संभाल रही थीं।

​8 दिनों का सस्पेंस, सूरतगढ़ से दिल्ली तक दौड़:

लापता होने के बाद परिजनों ने रोहिणी की तलाश में जमीन-आसमान एक कर दिया था। सुराग मिलने पर पुलिस और परिजन पहले सूरतगढ़ और फिर दिल्ली पहुंचे। सफलता न मिलने पर परिजनों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने डबवाली में रोष प्रदर्शन भी किया। लेकिन पुलिस की साइबर सेल टीम लगातार डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा कर रही थी।

​ऐसे मिली कामयाबी:

SP निकिता खट्टर को इनपुट मिला कि रोहिणी दिल्ली से मुंबई की ट्रेन में सवार हुई है। 24 जनवरी को मुंबई रेलवे स्टेशन पर उसे संदिग्ध अवस्था में पाकर स्थानीय प्रशासन ने 'चिल्ड्रन होम' भेज दिया। वहां रोहिणी ने अपने पिता पंकज सिंगला से बात करने की इच्छा जताई। पंकज के पास जैसे ही बेटी का फोन आया, घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पंकज ने तत्काल अपने साले लोकेश (दिल्ली) को सूचित किया, जिसके बाद डबवाली पुलिस की टीम के साथ परिजन मुंबई के लिए रवाना हुए। रोहिणी को जल्द ही डबवाली लाया जाएगा।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई