health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
भारत विकास परिषद डबवाली ने लवकुश पार्क में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस - प्रधान उग्रसेन गर्ग व दीनानाथ ने किया ध्वजारोहण, तिरंगे को सलामी दी
डबवाली-भारत विकास परिषद डबवाली शाखा की ओर से लवकुश पार्क में देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान उग्रसेन गर्ग व वरिष्ठ सदस्य दीना नाथ द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
संबोधन में संस्था प्रधान उग्रसेन गर्ग ने कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान किया है। उग्रसेन गर्ग ने कहा कि आज हम सभी का दायित्व है कि संविधान की मूल भावना को समझते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें और समाज में सद्भाव, भाईचारा व राष्ट्र प्रेम को मजबूत करें।
कार्यक्रम में वेद भारती ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संविधान के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है, ताकि देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
इस मौके पर परिषद के सचिव भजन मैहता ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैशियर प्रदीप गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग देने वालों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में डा. लोकेश्वर वधवा, गुरदित्त दुरेजा, कालू राम मैहता, आशीष मैहता, चंद्रभान मैहता, जयंत जग्गा, टीकमचंद जग्गा, यशपाल ईशपुजानी, राजेंद्र मैहता, संजय मैहता, गुरदास नंबरदार, हकीकत राय मैहता, विशाल मैहता, राजेश मैहता, सुनील जिंदल, चंचल रानी, नव्या, अनाया मैहता सहित अन्य गणमान्य सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना की।
Related Posts
भारत विकास परिषद डबवाली ने लवकुश पार्क में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस - प्रधान उग्रसेन गर्ग व दीनानाथ ने किया ध्वजारोहण, तिरंगे को सलामी दी
Reviewed by Dabwali News
on
5:01:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
5:01:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment