health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

संस्कारों के मामले में अमरीका से अमीर है भारत : रितिका बंसल

डबवाली।
भारत और अमेरिका में मुख्य अंतर संस्कारों का है। भारत इस क्षेत्र में अमेरिका से अमीर है। यह बात अमेरिका में कार्यरत कंप्यूटर इंजीनियर रितिका बंसल पुत्री घनश्याम दास लिपिक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली में आयोजित बालिका मंच कार्यक्रम में बतौर रोल मॉडल शिरकत करते हुए कही। रितिका ने विद्यार्थियों को बताया कि मजबूत इच्छा शक्ति से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। अमेरिका जाना काफी महंगा था लेकिन अच्छे अंकों के कारण आसानी से बैंक लोन पास हो गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में लोग बहुत मेहनती हैं, अमेरिकन लोग भारत के बारे में जानने को जिज्ञासु रहते हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक संस्कार ही अमेरिका में भारतीयों की कामयाबी का राज है। अमेरिका में लोग कानून को मानते हैं और स्वयं भी अनुशासन में रहते हैं। वहां शासन प्रणाली पारदर्शी है।
रितिका बंसल ने बालिकाओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए एवं उन्हें मेहनत करने का आह्वान किया। रितिका बंसल के अनुसार कड़ी में से मेहनत से कहीं भी सफलता पाई जा सकती है । इस अवसर पर बालिका मंच की संचालक सरोज बाला ने रितिका बंसल का धन्यवाद किया। प्रिंसिपल अमीर सिंह ने रोल मॉडल को सम्मानित किया। प्रवक्ता सुभाष पूनिया ने मंच का संचालन बााखूबी किया।
प्लस फोटो :
24डी1-बच्चों को संबोधित करती रितिका बंसल।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई