लुधियाना के बॉडी बिल्डर प्रदीप वर्मा ने जीता विजेता का खिताब -मिस्टर डबवाली बने अजय वधावन
#dabwalinews
डबवाली।
ऑल इंडिया बॉडी बिल्ंिडग एसोसिएशन द्वारा रविवार को बॉडी फिटनेस जिम की मेजबानी में बॉडी बिल्ंिडग चैंपियनशिप का आयोजन मालवा बाईपास रोड पर स्थित एक निजी फार्म में किया। इसमें युवाओं के बीच ओपन वर्ग, मिस्टर डबवाली व मैन फिजिक्स प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं का समापन देर शाम को हुआ।
चैंपियनशिप की शुरूआत में 23 दिसंबर, 1995 को डबवाली के भीष्ण अग्निकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना, कष्ट निवारण समिति सिरसा के सदस्य सतीश जग्गा, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदीप कामरा ने ज्योति प्रज्ज्वलित करते हुए चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। समारोह में समाजसेवी राकेश शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए जबकि कुलदीप गदराना विशिष्टि अतिथि थे। ओपन बॉडी बिल्ंिडग प्रतियोगिता में लुधियाना के बॉडी बिल्डर प्रदीप वर्मा विजेता बने। उन्हें 31 हजार रुपए की नकद राशि इनाम स्वरूप दी गई। वहीं, डबवाली के अजय वधावन ने सभी को पछाड़ते हुए मिस्टर डबवाली का खिताब जीता। उन्हें 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिला। मैन फिजिक्स प्रतियोगिता में सनमीत सिंह सिरसा ने बाजी मारी व प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 15 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को मुख्यातिथि राकेश शर्मा व अन्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बॉडी फिटनेस जिम के संचालक पंकज वर्मा ने कहा कि युवाओं का रूझान शारीरिक फिटनेस की तरफ होने से वे नशों से दूर रहते हैं। वहीं उनके जिम में उनके शरीर का विकास सही तरीके से होने से उनका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं भी युवाओं को शारीरिक फिटेनस को लेकर प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी डबवाली में बड़े स्तर पर चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा अपने शारीरिक स्वास्थ के प्रति प्रेरित हों। इसके अलावा बंटी लूना, परम धुन्ना, गुरमीत सेखों, पवन सोनी, कंवरजीत सिंह सूर्या, मिलेनियम स्कूल का स्टाफ व अन्य लोग मौजूद थे।
प्लस फोटो :
24डी3-विजेता को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि राकेश शर्मा व अन्य।

No comments:
Post a Comment