health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

विद्युत निगम में ऑनलाइन ट्रांसफर के दिखाई देने लगे साइड इफेक्ट,रिक्त पदों पर नहीं की नियुक्तियां, काम प्रभावित होने की बढ़ी आशंका

Dabwalinews.com
विद्युत निगम द्वारा कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ऑनलाइन ट्रंासफर पॉलिसी लागू की है। जिसके साइड इफेक्ट दिखाई देने लगे है।निगम की ओर से रिक्त पदों को भरने की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। वर्कलोड झेल कर काम करने वालों की ट्रंासफर कर डाली है, ऐसे में ट्रांसफर के बाद काम संभालने वाले के लिए परेशानी पैदा होना लाजिमी है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के काम प्रभावित होना तय है। दरअसल, निगम में कर्मचारियों का बड़ा टोटा है। डिविजन ही नहीं बल्कि सब डिविजन में भी कर्मचारी कम है। कार्य का बोझ अधिक होने की वजह से अनेक जगहों पर टेक्नीकल स्टॉफ को लिपिकीय कार्य में लगाया हुआ है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने से पहले रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की गई। कालांवाली सब डिविजन में 10 एलडीसी और 4 यूडीसी की पोस्ट है। मगर नियुक्ति केवल 4 एलडीसी और एक यूडीसी की थी। कार्य बोझ अधिक होने की वजह से टेक्नीकल स्टॉफ से रिक्त पदों को भरा गया। अब ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत 4 एलडीसी और एक यूडीसी को शामिल कर लिया गया। पॉलिसी के तहत इन पांच कर्मियों के स्थान पर पांच नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। जबकि 14 पोस्ट भरने के लिए ट्रांसफर की जानी चाहिए थी। अब लिपिकीय कार्य के जानकारों के तबादले होने पर टेक्नीकल स्टॉफ द्वारा नए स्टॉफ को कितना स्पोर्ट किया जा सकेगा। नए एरिया से आने वाले स्टॉफ से तत्काल बेहतर कार्य की अपेक्षा भी नहीं की जा सकती। ऐसे में निगम की सेवाओं का भी प्रभावित होना तय है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

स्टॉफ टेक्नीकल, काम क्लेरिकल

निगम द्वारा ऑनलाइन पॉलिसी बनाकर डिजिटलाइलेशन की ओर बढऩे का संकेत दिया है। मगर, निगम की ओर से लिपिकीय स्टॉफ की कमी को पूरा करने की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। निगम को इस दिशा में भी सोचना चाहिए था कि आखिर टेक्नीकल स्टाफ से लिपिकीय कार्य लिया ही क्यों जाए? टेक्नीकल स्टॉफ के अनुभव का लाभ टेक्नीकल कार्य अथवा फील्ड के कार्य में ही लिया जाना चाहिए। एक तरफ स्टॉफ की कमी के कारण फील्ड का कार्य प्रभावित होता है, दूसरी ओर टेक्नीकल स्टॉफ से लिपिकीय कार्य लिया जा रहा है।

टेक्नीकल स्टॉफ ने पद अनुसार मांगा काम

कालांवाली सब डिविजन में लिपिकीय कार्य में लगे एएलएम व लाइनमैन की ओर से एसडीओ कालांवाली को पत्र लिखकर उनसे पद अनुसार ही कार्य लिए जाने का आग्रह किया है। सहायक लाईनमैन व लाइनमैनों ने जोकि सब डिविजन में यूडीसी और एलडीसी के रूप में कार्यरत है, ने आग्रह किया है कि वे टेक्नीकल स्टॉफ से है और लिपिकीय कार्य कर रहे है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत यहां कार्यरत यूडीसी व एलडीसी का तबादला कर दिया गया है। चूंकि उन्हें लिपिकीय कार्य का अधिक ज्ञान नहीं है, ऐसे में वे लिपिकीय कार्य संभालने में सक्षम नहीं है, उन्हें उनके मूल विभाग में ही नियुक्ति दी जाए।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई