सिरसा में मौत का दोहरा शतक पूरा ,बुधवार को 569 नए केस सामने आए, 176 को किया डिस्चार्ज
Dabwalinews.com
बुधवार को 6 लोगों की मौत के साथ ही सिरसा में कोरोना ने मौत का दोहरा शतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही मृत्युदर 1.16 प्रतिशत पर हो गई है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बुधवार को कोरोना के 569 नए केस सामने आए, जबकि 176 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। सिरसा जिला में एक्टिव केस का आंकड़ा भी बढ़कर 4491 हो गया है। जिला में 3419 मरीजों का घर पर उपचार किया जा रहा है, जबकि 290 अस्पतालों में उपचाराधीन है।बुधवार को डबवाली निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, गांव चाहरवाला निवासी 74 वर्षीय वृद्ध, कुस्सर निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, बग्गुवाली निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, नागोकी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति के अलावा सिरसा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। सभी अस्पतालों में उपचाराधीन थे।

No comments:
Post a Comment