315 बोर का अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस सहित काबू
Dabwalinews.com
सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान बस स्टैंड गांव जलालआना क्षेत्र से एक व्यक्ति को 315 बोर अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ काबू किया है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान लखबीर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र रणजीत सिंह निवासी गदराना के रुप में हुई है । पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना ओढ़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक जुगलाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान बस स्टैंड गांव जलालआना क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक 315 बोर अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।
Labels:
crime

No comments:
Post a Comment