जवाहर नवोदय विद्यालय औढां के पूर्व छात्रों की संस्था AAN ने दवाइयों की 50 किटें वितरित की गई
Dabwalinews.com
जवाहर नवोदय विद्यालय औढां के पूर्व छात्रों की संस्था AAN कोरोनाकाल में अपने सामाजिक दायित्व का निरंतर निर्वहन कर रही है। इस कड़ी में आज जन स्वास्थ्य केंद्र गंगा में डॉ अमनदीप व डॉ विकास टेकवानी को दवाइयों की 50 किटें वितरित की गई।
आन का लक्ष्य है जहाँ तक संभव हो सिरसा जिलें में कोरोना की दवाई किट में कमी नहीं आने दी जाएगी।गाँव औढां से शुरु हुई यह स्वास्थ्य सेवा नुहियांवाली, बड़ागुढ़ा, बप्पां, रंधावा, माधोसिंघाना, ऐलनाबाद के साथ गंगा गाँव में प्रवेश कर चुकी है। आन ने जिन स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयाँ वितरित की है, वे कोरोनाकाल तक केंद्रों की मांग एवं आवश्यकतानुसार निरंतर दवाइयाँ उपलब्ध करवाते रहेंगे। इस सुअवसर पर संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार व राजेश कुमार पूर्व नवोदियन,गंगा उपस्थित रहे। आन ने प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र व गाँव की जिम्मेवारी वहाँ के वासी अपने ही पूर्व नवोदियन साथियों को सौंपी है। वे कोरोना प्रहरी के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे
।
Labels:
health

No comments:
Post a Comment