12 दिनों में 7785 ने दी कोरोना को मात ,73.78 प्रतिशत से सुधकर 85.07 प्रतिशत पहुंचा रिकवरी रेट
Dabwalinews.com
शासन-प्रशासन के प्रयास और जनभागीदारी से सिरसा का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है।
पिछले 12 दिनों में 11.29 प्रतिशत के इजाफे के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 85.07 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि 10 मई को जिला का रिकवरी रेट 73.78 प्रतिशत था। इन 12 दिनों की अवधि में 7785 लोगों ने कोरोना को पराजित करने का कारनामा कर दिखाया। स्वस्थ होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। मई आरंभ में कोरोना की वजह से जो भय का माहौल बना हुआ था और लोगों में डर घर करता जा रहा था। उसे शासन-प्रशासन और जनभागीदारी से कम करने में कामयाबी हासिल हुई है। शासन की ओर से कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए सिरसा में पहले वीकेंड लॉकडाऊन लगाया गया और फिर 3 मई से लगातार लॉकडाऊन लागू है। लॉकडाऊन में लोगों की आवाजाही रूकी और नए मामलों में भी गिरावट आई। इसके साथ ही लोगों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी जारी रहा।जिस प्रकार प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया, उसके भी सार्थक परिणाम सामने आए है। लोगों का हौंसला अफजाई हुई है और उनका मनोबल भी बढ़ा है। सिरसावासियों के संयुक्त प्रयासों से कोरोना को परास्त करने में सफलता हासिल होगी और शीघ्र ही रिकवरी रेट शत प्रतिशत के आंकड़े को हासिल करेगा।
12 दिनों का रिवकरी रेट
सोमवार 10 मई 73.78 490
मंगलवार 11 मई 75.20 604
बुधवार 12 मई 75.21 593
वीरवार 13 मई 73.77 689
शुक्रवार 14 मई 75.40 734
शनिवार 15 मई 77.05 777
रविवार 16 मई 78.35 642
सोमवार 17 मई 80.39 689
मंगलवार 18 मई 80.98 704
बुधवार 19 मई 82.90 687
वीरवार 20 मई 84.23 625
शुक्रवार 21 मई 85.07 551
कुल = 7785

No comments:
Post a Comment