health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
कबीर जयंती के उपलक्ष्य में 11 जून को सिरसा मेंं होने वाली मुख्यमंत्री की रैली को भारी उत्साह, भाजपा ने डबवाली में बैठक कर बनाई रणनीति
डबवाली--आगामी 11 जून को सिरसा की अनाज मंडी में कबीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विशाल रैली को लेकर डबवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नेहरू स्कूल के प्रांगण में किया गया। बैठक में रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया।
बैठक में रैली की संयोजिका पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा और हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं को रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर सुनीता दुग्गल ने संत कबीर के जीवन और उनके महान संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत कबीर ने सदैव मानव को समानता का पाठ पढ़ाया और उनकी वाणी आज भी हम सभी का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा यह रैली न केवल मुख्यमंत्री की उपस्थिति के कारण महत्वपूर्ण है, बल्कि यह संत कबीर के समानता और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगी। भाजपा की डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने भी सभी से बढ़-चढ़कर रैली में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लें और अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल करने के लिए प्रयास करें।
वहीं, चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डबवाली क्षेत्र से बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से हजारों की संख्या में लोग रैली में शिरकत करेंगे। देव कुमार शर्मा ने जोर देकर कहा कि कबीर जयंती पर होने वाली यह रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संत कबीर ऐसे महान संत थे जिन्होंने मानव को समानता की शिक्षा दी और उनकी दिव्य वाणी ने हम सबका मार्गदर्शन किया। रैली में अनेक कलाकार भी पहुंचकर संत कबीर की बाणी का बखान करेंगे, जिससे उनका संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने नेताओं के जन्मदिन न मनाकर समाज के महापुरुषों की जयंतियां मनाती है। यह भाजपा की विचारधारा को दर्शाता है जो समाज के प्रेरणास्त्रोतों को सम्मान देती है।
इस अवसर पर कबीर जी के जीवन और उनकी बाणी पर आधारित पुस्तिकाएं भी बांटी गईं, ताकि लोग उनके सिद्धांतों से और अधिक परिचित हो सकें। बैठक में रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
बैठक में विजय वधवा, मंडल अध्यक्ष नवदीप नेहरू, जसवंत जाखड़, सुनील जिंदल, बूटा सिंह हैबुआना, विजयंत शर्मा, सुरेंद्र बर्तन वाले, नीरज जिंदल, विकास कालूआना, बलजीत सिंह पूर्व पार्षद, सोनू सिंगला, जगदीश माहर, विनोद सीलन, कृष्ण चौहान जंडवाला, विकास शर्मा, रामकिशन, विनेश छाबड़ा, अजायब सिंह भाटी एवं अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
कबीर जयंती के उपलक्ष्य में 11 जून को सिरसा मेंं होने वाली मुख्यमंत्री की रैली को भारी उत्साह, भाजपा ने डबवाली में बैठक कर बनाई रणनीति
Reviewed by Dabwali News
on
4:44:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment