health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

Breaking News डबवाली तहसील में रजिस्ट्रेशन क्लर्क पर 5 हज़ार की घूस मांगने का आरोप, पीड़ित ने डीसी को दिया शिकायती पत्र

डबवाली/, 27 जून 2025 डबवाली तहसील कार्यालय में रिश्वतखोरी की नई कहानी सामने आई है। गांव देसुजोधा निवासी अजय सिंह ने उपायुक्त सिरसा को लिखित शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि तहसील के रजिस्ट्रेशन क्लर्क रविंद्र सिंह ने ज़मीन की रजिस्ट्री के एवज़ में उससे 5 हज़ार रुपये की मांग की। पीड़ित के मुताबिक उसने अनिच्छा वश 4 हज़ार रुपये दे दिए, फिर भी बाद में 1 हज़ार रुपये और वसूले गए तथा अलग से ई-दिशा स्कैनर फीस ली गई।

अजय सिंह का कहना है कि यह रजिस्ट्री उसके पिता की ज़मीन को उसकी माता के नाम पर “ब्लड रिलेशन ट्रांसफ़र” के तहत कराई जानी थी, जिसके लिए कोई अतिरिक्त सरकारी शुल्क निर्धारित नहीं है। बाद में जानकारी मिलने पर कि यह पूरी रकम घूस थी, उसने खुद को ठगा हुआ महसूस किया।

शिकायतकर्ता ने पत्र में लिखा, “डबवाली तहसील में बिना रिश्वत काम नहीं होता, हम आम लोग बेहद परेशान हैं।” उसने संबंधित क्लर्क पर विभागीय कार्रवाई कर पद से हटाने की मांग की है।

इस बीच सूत्रों का कहना है कि उपायुक्त कार्यालय ने प्राथमिक जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं। आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख़्त कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक रजिस्ट्रेशन क्लर्क या तहसील प्रशासन का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था।





#dabwali #sirsa #haryanacorruption #briberynews #tehsiloffice #registryscam #indiafightscorruption #viralnews #localupdates #breakingnews

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई